Vinayakan: अपनी पत्नी से अलग हो रहे हैं मलयालम एक्टर विनायकन, कुछ इस तरह किया तलाक का एलान
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर विनायकन अपनी पत्नी बबिता से अलग हो गए हैं। उन्होंने फेसबुक पर लाइव आकर पत्नी से अलग होने की घोषणा की। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है।
विस्तार
साउथ फिल्मों के जानेमाने एक्टर विनायकन, जो मलयालम फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, ने पत्नी से अलग होने की घोषणा की है। जी हां, जेलर फिल्म में रजनीकांत के को-एक्टर विनायकन वाइफ से डिवोर्स लेने जा रहे हैं। हाल में ही एक्टर ने पत्नी को तलाक देने की जानकारी दी।उन्होंने फेसबुक पर लाइव आकर पत्नी से अलग होने की घोषणा की। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के हिसाब से विनायकन ने अपनी पत्नी से सभी वैवाहिक और कानूनी संबंध तोड़ लिए हैं और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो विनायकन कई सालों से विवादों में रहे है और उनके विवादित बयानों ने उनकी मैरिड लाइफ पर काफी असर किया। इसी वजह से सालों से पत्नी के साथ उनके संबंध अच्छे नहीं थे। मीटू को लेकर विवादित बयान देकर भी विनायकन मुसीबत में फंसे थे। बता दें कि विनायकन ने तमिल-तेलुगु के साथ हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।
इस बीच विनायकन ने लाइव फेसबुक इंटरेक्शन में अचानक अपनी पत्नी से तलाक की घोषणा की। जिसमें उन्होंने कहा 'मैं विनायकन, एक मलयालम एक्टर हूं। मेरी पत्नी के लिए मेरे कानूनी और वैवाहिक दायित्व अब पूरी तरह से खत्म हो गए हैं। सभी को धन्यवाद'।हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि विनायकन और उनकी पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। कुछ गलतफहमियां थीं और अब दोनों ने अलग होने का फैसला किया है।
वर्कफ्रंट की करें तो वह रजनीकांत के साथ फिल्म जेलर में नजर आएंगे। वह एक पैन इंडिया फिल्म की भी कर रहे है, जिसकी शूटिंग लास्ट स्टेज पर है। विनायकन मलयालम फिल्म करिन्थंदन का भी हिस्सा हैं और इसकी शूटिंग अभी चल रही है। विनायकन की लंबे समय से लंबित तमिल फिल्म ध्रुव नटचतिरम भी रिलीज के लिए तैयार है। वहीं, चियान विक्रम के लीड रोल वाली फिल्म इस साल मई में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आपको बता दें कि विनायकन ने ज्यादातर फिल्मों में सपोर्टिंग रोल और कॉमेडियन का किरदार निभाया है। उन्होंने अपने करियर में कई बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता है।
यह भी पढ़ें: मधुबाला को देख होश गंवा बैठा था यह चर्चित सितारा, भूल गया था फिल्म के डायलॉग