फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Police case filed against Lulu mall organisers after Nidhhi Agerwal pushed and shoved at The Raja Saab event

निधि अग्रवाल मामले में आया नया अपडेट, मॉल और आयोजक के खिलाफ पुलिस ने उठाया सख्त कदम

Thu, 18 Dec 2025 05:19 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 18 Dec 2025 05:19 PM IST
सार

Nidhhi Agerwal: निधि अग्रवाल के मामले को लेकर हैदराबाद के लूलू मॉल और इवेंट आयोजक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि इवेंट बिना इजाजत के हुआ।  

विज्ञापन
Police case filed against Lulu mall organisers after Nidhhi Agerwal pushed and shoved at The Raja Saab event
निधि अग्रवाल, वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निधि अग्रवाल के मामले में पुलिस ने मॉल और इवेंट आयोजक के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। बुधवार को बेंगलुरु के लूलू मॉल में तब अफरा तफरी का माहौल हो गया, जब फिल्म 'द राजा साब' का गाना 'सहाना सहाना' लॉन्च हुआ। यहां जैसे ही अभिनेत्री निधि अग्रवाल पहुंचीं, लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े। कई लोगों ने उन्हें धक्का दिया, तो कुछ लोगों ने कथित तौर पर उन्हें छुआ। इस मामले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। गुरुवार को पुलिस ने मॉल और इवेंट के आयोजक के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by mana chalanachitralu (@mana_chalanachitralu)


बिना इजाजत हुआ इवेंट
गुरुवार को हैदराबाद में लूलू मॉल के मैनेजमेंट और इवेंट आयोजक पर केस दर्ज किया गया। पुलिस ने पीटीआई को बताया कि एक सेलिब्रिटी को बुलाया गया। बिना इजाजत इवेंट आयोजित करने पर मॉल के मैनेजमेंट और इवेंट आयोजक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। सुरक्षा इंतजामों से जुड़े नतीजों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

'धुरंधर' में अक्षय खन्ना की अदाकारी पर फिदा हुईं सौम्या टंडन, पोस्ट लिख कर साथी कलाकार ने जताई ये इच्छा

परेशान दिखीं अभिनेत्री
बुधवार शाम को मॉल में बड़ी संख्या में फैंस जमा हो गए, और इवेंट में अफरा-तफरी मच गई। इवेंट के वीडियो में निधि भीड़ से घिरी हुई और परेशान दिख रही हैं। उनकी टीम उन्हें भीड़ से बचाने की पूरी कोशिश कर रही है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nidhi Agarwal (@nidhi_agarrwal)

इवेंट में मौजूद थे कई कलाकार
गाने को बुधवार शाम 5 बजे मॉल में लॉन्च किया जाना था। हालांकि इसमें काफी देरी हुई। इवेंट में एक्टर प्रभास, रिद्धि कुमार, डायरेक्टर मारुति, प्रोड्यूसर टीजी विश्व प्रसाद और म्यूजिक कंपोजर थमन भी मौजूद थे।

अगले साल रिलीज होगी फिल्म
मारुति के डायरेक्शन में बनी 'द राजा साब' एक हॉरर-फैंटेसी ड्रामा है, जो 9 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं, साथ ही निधि अग्रवाल, संजय दत्त, बोमन ईरानी, जरीना वहाब, मालविका मोहनन और ऋद्धि कुमार भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed