{"_id":"6943db80f108d8c01c0513cc","slug":"saumya-tandon-praise-akshay-khanna-acting-in-dhurandhar-wants-to-work-togather-again-2025-12-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'धुरंधर' में अक्षय खन्ना की अदाकारी पर फिदा हुईं सौम्या टंडन, पोस्ट लिख कर साथी कलाकार ने जताई ये इच्छा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'धुरंधर' में अक्षय खन्ना की अदाकारी पर फिदा हुईं सौम्या टंडन, पोस्ट लिख कर साथी कलाकार ने जताई ये इच्छा
Thu, 18 Dec 2025 04:16 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 18 Dec 2025 04:16 PM IST
सार
Saumya Tandon On Akshay Khanna: फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना ने जबरदस्त अदाकारी की है। उनकी साथी कलाकार सौम्या टंडन उनकी अदाकारी से प्रभावित हैं। उन्होंने अक्षय खन्ना के बारे में एक खास बात कही है।
विज्ञापन
धुरंधर का दृश्य
- फोटो : एक्स
विस्तार
फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दर्शक और आलोचक इसकी सराहना कर रहे हैं। फिल्म में सभी कलाकारों के साथ अक्षय खन्ना और सौम्या टंडन की अदाकारी की काफी तारीफ हो रही है। ऐसे में फिल्म में अभिनय करने वाली अभिनेत्री सौम्या टंडन ने एक पोस्ट लिख कर अक्षय खन्ना की तारीफ की है। उन्होंने दोबारा अक्षय खन्ना के साथ काम करने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
सौम्या टंडन ने की अक्षय खन्ना की तारीफ
'धुरंधर' में सौम्या टंडन ने अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की पत्नी का रोल निभाया है। अक्षय खन्ना की तारीफ करते हुए सौम्या टंडन ने एक्स पर लिखा 'अक्षय खन्ना जादूगर हैं। हमें मुश्किल से ही बात करने का मौका मिलता है। लेकिन जब कैमरा सामने होता है, तब एक अलग तरह का संपर्क बन जाता है। मुझे लगता है कि मेरी उनके साथ अच्छी केमिस्ट्री है। उनके जैसे कलाकार के साथ काम करना वाकई एक सपने जैसा है। वह अच्छे आर्टिस्ट हैं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। उनके जैसे काबिल इंसान के साथ अभिनय करना खुशी की बात है।'

The very first scene I shot for #Dhurandhar , in Amritsar-Rehman Dakait’s haveli. It was Nov last year- I was a mix of nerves and excitement. My first morning shot was with Akshay lighting his cigarette, silently urging him to take revenge. #AkshayKhanna is pure magic. We barely… pic.twitter.com/hBHvoOi93u
— Saumya Tandon (@saumyatandon) December 18, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय खन्ना के साथ काम करने की जताई इच्छा
सौम्या टंडन ने अपनी बात को खत्म करते हुए लिखा 'मुझे सच में उम्मीद है कि किसी दिन हम फिर से साथ में काम करेंगे। इसके लिए मैं दुआ करती हूं।'
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही 'धुरंधर'
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और कई दूसरे कलाकार हैं। 5 दिसंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। खबर लिखे जाने तक इसने बॉक्स ऑफिस पर 443 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
सौम्या टंडन ने अपनी बात को खत्म करते हुए लिखा 'मुझे सच में उम्मीद है कि किसी दिन हम फिर से साथ में काम करेंगे। इसके लिए मैं दुआ करती हूं।'
पायल गेमिंग के सपोर्ट में आईं अंजलि अरोड़ा, बयां किया अपना दर्द; कहा- आज भी हो रहा नुकसान