फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pawan Kalyan upcoming movie Ustaad Bhagat Singh Climax Wrapped up

Ustaad Bhagat Singh: 'उस्ताद भगत सिंह' के क्लाइमेक्स को लेकर निर्माताओं ने दी जानकारी, नई तस्वीर की शेयर

Tue, 29 Jul 2025 11:27 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 29 Jul 2025 11:27 AM IST
सार

Pawan Kalyan: पवन कल्याण इन दिनों अपनी फिल्म 'हरि हर वीर मल्लु' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वहीं अब पवन की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' को लेकर निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक अहम जानकारी शेयर की है।
 

विज्ञापन
Pawan Kalyan upcoming movie Ustaad Bhagat Singh Climax Wrapped up
पवन कल्याण - फोटो : इंस्टाग्राम@mythriofficial

विस्तार

पावरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'हरि हर वीर मल्लु' इस समय सिनेमाघरों में चल रही है। साथ ही, वे हरीश शंकर के निर्देशन में अपनी अगली फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की शूटिंग में व्यस्त हैं। आज निर्माताओं ने फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' के सेट से पवन कल्याण की एक खास तस्वीर शेयर की और इसके साथ ही फिल्म के क्लाइमेक्स को लेकर एक अहम जानकारी दी है।
विज्ञापन

 

उस्ताद भगत सिंह का क्लाइमैक्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, HHVM के प्रमोशन के दौरान पवन ने बताया कि उनकी फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की शूटिंग जुलाई के आखिर तक पूरी हो जाएगी। वहीं आज निर्माताओं ने एक खास पोस्ट के जरिए बताया की पवन और बाकी कलाकारों के साथ फिल्म का क्लाइमेक्स सीन पूरा हो चुका है। निर्माताओं ने सेट से एक नई तस्वीर शेयर कर इसकी पुष्टि की है। इस पोस्ट के साथ निर्माताओं ने लिखा, 'एक्शन और भावनाओं से भरे इस रोमांचक क्लाइमेक्स को स्टंट कोरियोग्राफर नबा कांता ने तैयार किया है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

पवन की तारीफों के बांधे पुल
निर्माताओं ने इस पोस्ट में आगे पवन कल्याण की तारीफ में लिखा, ' कैबिनेट मीटिंग्स और आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों और 'हरि हर वीर मल्लु' में भाग लेने के बावजूद, पावर स्टार पवन कल्याण गरु ने तेजी से शूटिंग पूरी की। यह उनके समर्पण और मेहनती स्वभाव का प्रमाण है।'
 
विज्ञापन

फिल्म उस्ताद भगत सिंह
हाल ही में फिल्म उस्ताद भगत सिंह में साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना शामिल हुई हैं। इस फिल्म में पवन कल्याण के अलावा मुख्य भूमिका में अभिनेत्री श्रीलीला नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण मैथ्री मूवी मेकर्स कर रहे हैं। इस फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने तैयार किया है।

यह भी पढ़ें: Ekta Kapoor: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'अनुपमा' को लेकर एकता कपूर का खुलासा, बोलीं- रुपाली बड़ी स्टार.....
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed