Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anirudh Ravichander and Kaviya Maran wedding reception today mahesh babu and other guest arrived

अनिरुद्ध-काव्या रिसेप्शन: जश्न में शामिल होने पहुंचे मेहमान, चेन्नई एयरपोर्ट पर दिखे महेश बाबू समेत कई सेलेब्स

Sat, 21 Nov 2026 04:50 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 21 Nov 2026 04:50 PM IST
सार

  • अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के रिसेप्शन के लिए मेहमान पहुंचना शुरू हो गए हैं। 
  •  साउथ अभिनेता महेश बाबू अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। 
  •  वहीं क्रिकेटर केन विलियमसन, डेनियल वेटोरी और डेल स्टेन को भी देखा गया। 

विज्ञापन
Anirudh Ravichander and Kaviya Maran wedding reception today mahesh babu and other guest arrived
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन , महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का रिसेप्शन शनिवार को चेन्नई में होने जा रहा है। इस खास जश्न में राजनैतिक गलियारों से फिल्मी दुनिया तक के कई सेलेब्स शामिल होंगे। महेश बाबू, केन विलियमसन और डेल स्टेन समारोह में शामिल होने के लिए पहले ही चेन्नई पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


यह सेलेब्स पहुंचे चेन्नई 
चेन्नई में आज होने वाले इस रिसेप्शन में साउथ अभिनेता महेश बाबू अपने परिवार के साथ पहुंचे हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत की हस्तियां केन विलियमसन, डेनियल वेटोरी और डेल स्टेन अपने परिवार के साथ समारोह में शिरकत करने मौजूद हैं। यह ग्रैंड रिसेप्शन आईटीसी चोला में होने जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

Anirudh Ravichander and Kaviya Maran wedding reception today mahesh babu and other guest arrived
अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन की शादी की तस्वीर - फोटो : एक्स@anirudhofficial

शादी में भी शामिल हुए थे वीआईपी 
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने 11 नवंबर को ग्रीस में शादी की थी। इस शादी के समारोह में कई सितारे शामिल हुए थे। सुपरस्टार रजनीकांत और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन इस शादी का हिस्सा बने। इसके साथ ही तमिल फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति जगत के कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए। अनिरुद्ध ने इंस्टाग्राम पर काव्या के साथ शादी की फोटो शेयर की थी। उन्होंने लिखा था, 'मेरी जिंदगी का वो एक मौका, जो पूरी जिंदगी के लिए है।' 

विज्ञापन

Anirudh Ravichander and Kaviya Maran wedding reception today mahesh babu and other guest arrived
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन - फोटो : सोशल मीडिया

रिसेप्शन में यह भी हो सकते हैं शामिल
रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई में होने वाले इस रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। इनमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन शामिल हैं। इसके अलावा, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम भी शिरकत कर सकते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed