Nayanthara-Dhanus Controversy: धनुष-ऐश्वर्या के कॉपीराइट विवाद पर नेटिजन्स ने नेटफ्लिक्स को घेरा, किए ये सवाल
Nayanthara-Dhanus Controversy: नयतनारा और धनुष के बीच कॉपीराइट को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इस मामले पर अब नेटिजन्स ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से ही सवाल करने शुरू कर दिए हैं, जिस पर नयनतारा की डॉक्युमेंट्री स्ट्रीम हो रही है।
विस्तार
नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इस पर कॉपीराइट विवाद चल रहा है। नयतनारा और धनुष आमने-सामने हैं। दोनों सितारों के बीच कानूनी विवाद कथित रूप से 3 सेकेंड के एक वीडियो को लेकर है। नयनतारा का कहना है कि उन्होंने अपनी डॉक्यूमेंट्री के लिए धनुष से उनकी फिल्म 'नानम राउडी धान' के सॉन्ग और विजुअल्स की अनुमति मांगी थी, जो उन्होंने नहीं दी। अभिनेत्री का कहना है कि डॉक्यूमेंट्री का ट्रेल देख महज 3 सेकंड के विजुअल चोरी के आरोप में 10 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस धनुष ने उन्हें भेजा। इस पर दोनों के बीच हुई जुबानी जंग में अब नेटिजन्स भी कूद पड़े हैं।
तीन नहीं, 37 सेकंड का वीडियो
नयनतारा और धनुष के बीच हुए इस विवाद में नेटिजन्स अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं। इस दौरान वे नयनतारा और उनके पति विग्नेश को घेरते दिख रहे हैं। दरअसल, कहा जा रहा है कि डॉक्युमेंट्री में 'नानम राउडी धान' से सिर्फ 3 सेकंड की क्लिपिंग नहीं इस्तेमाल हुई है, बल्कि फिल्म की मेकिंग से करीब 37 सेकंड की क्लिप इस्तेमाल की गई है। इस पर यूजर्स का कहना है कि बिना इजाजत 37 सेकंड का वीडियो इस्तेमाल करना गैर-कानूनी है।
देखें नेटिजन्स की प्रतिक्रिया
यूजर्स सवाल कर रहे हैं, 'धनुष से बिना एनओसी मिले नेटफ्लिक्स इस वीडियो क्लिक का इस्तेमाल कैसे कर सकता है। 37 सेकंड से ज्यादा का वीडियो इस्तेमाल किया गया है। यह गैर-कानूनी है। इस मामले में धनुष की तरफ से कानूनी एक्शन होगा। नयनतारा आखिर ऐसा कैसे कर सकती हैं?'
How can @NetflixIndia use the video clips with out getting NOC sign from @dhanushkraja ?
— all in one update’s (@SivakotiSa58630) November 19, 2024
Over 37 Seconds has been used ! It's completely illegal , There will be a legal move from #Dhanush Side .
Actress #Nayanthara completely Lost her Respect . pic.twitter.com/qe2Bax6568
How did @NetflixIndia use over 37 seconds of footage without an NOC from @dhanushkraja?
— The Herd (@TheHerd_z) November 18, 2024
This blatant misuse is completely illegal! 👀
Expect a legal storm brewing from #Dhanush's side soon! @NayantharaU
Stay tuned for updates. 📢 Only @TheHerd_z#Netflix #Dhanush #Copyright… pic.twitter.com/l0xNwFlDyi
नयनतारा की डॉक्युमेंट्री उनके जन्मदिन के अवसर पर 18 नवंबर को रिलीज हुई। बात करें फिल्म नानम राउडी धान की तो इसमें खुद नयनतारा लीड एक्ट्रेस थीं। अभिनेत्री का कहना है कि डॉक्युमेंट्री में इस्तेमाल वीडियो खुद उनके द्वारा शूट किया गया। अभिनेत्री ने एक पत्र जारी कर कहा कि धनुष ने उन्हें पर्दे के पीछे की क्लिप के लिए 10 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा था। इसमें उन्होंने यह भी कहा था कि फिल्म के सेट पर उनके निजी उपकरणों से यह वीडियो शूट किया गया था जो अब इस डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा है।
Films: 'दो पत्ती' से पहले इन फिल्मों पर हुआ विवाद, किसी पर दर्ज हुए केस तो किसी पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची