फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Naga Chaitanya sobhita dhulipala seen together after marriage took blessings in Andhra Pradesh temple

Naga Sobhita: शादी के बाद पहली बार साथ दिखे नागा-शोभिता, आंध्र प्रदेश के मंदिर में लिया आशीर्वाद

Fri, 06 Dec 2024 03:36 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 06 Dec 2024 03:36 PM IST
सार

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपा शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुए हैं। जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Naga Chaitanya sobhita dhulipala seen together after marriage took blessings in Andhra Pradesh temple
नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला 4 दिसंबर को हैदराबाद में अभिनेता के परिवार के स्वामित्व वाले अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी के बंधन में बंधे। नया नवेला जोड़ा शादी के बाद शुक्रवार (6 दिसंबर) को पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आया। वे पति-पत्नी के रूप में अपनी नई यात्रा के लिए आशीर्वाद लेने के लिए आंध्र प्रदेश में श्री भ्रामराम्बा समिता मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम मंदिर पहुंचे। जोड़े का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। 

विज्ञापन


Pushpa 2 Dialogues: ‘पुष्पा 2’ के इन डायलॉग्स पर सिनेमाघरों में बज रहीं सीटियां, पढ़िए फिल्म के धमाकेदार संवाद

विज्ञापन

मंदिर पहुंचे नागा-शोभिता 

नवविवाहित जोड़े ने मंदिर के बाहर पैपराजी के कैमरों के लिए पोज दिए। चैतन्य और शोभिता के साथ नागा के पिता, अनुभवी अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी भी थे। नागार्जुन ने नवविवाहित जोड़े के लिए अपनी खुशी और आशीर्वाद व्यक्त करते हुए, एक हार्दिक कैप्शन के साथ शादी की पहली आधिकारिक तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, 'शोभिता और चाय को एक साथ इस खूबसूरत अध्याय की शुरुआत करते देखना मेरे लिए एक विशेष और भावनात्मक क्षण रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन


Sobhita Dhulipala: शादी की अनदेखी तस्वीरें फिर आई सामने, शोभिता ने नागा चैतन्य के सिर पर डाला चावल का मिश्रण

View this post on Instagram

A post shared by Kamlesh Nand (work) (@artistrybuzz_)


नागा की है दूसरी शादी 

नागा चैतन्य और शोभिता ने अभी तक अपनी शादी की आधिकारिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा नहीं की हैं। इस साल की शुरुआत में दोनों ने नागा के पिता और दिग्गज अभिनेता नागार्जुन के हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित घर पर सगाई की। चैतन्य की पहली शादी अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी। हालांकि, अक्तूबर 2021 में दोनों ने अलगाव का एलान कर अपनी राहें अलग कर लीं। 

South Actress: रश्मिका मंदाना से लेकर नयनतारा तक, इन साउथ अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में भी हासिल किया मुकाम
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed