फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Mrunal Thakur to star in Peddi cameo dance number alongside Ram Charan and Janhvi Kapoor as per report

'पेद्दी' के डांस नंबर में नजर आएंगी यह अभिनेत्री, राम चरण और जान्हवी कपूर के साथ होगा कैमियो

Sun, 22 Mar 2026 03:00 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 22 Mar 2026 03:00 PM IST
सार

Peddi Update: राम चरण और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म 'पेद्दी' 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलज से पहले जानकारी आई है कि इस फिल्म में एक धमाकेदार डांस नंबर होगा। 

विज्ञापन
Mrunal Thakur to star in Peddi cameo dance number alongside Ram Charan and Janhvi Kapoor as per report
फिल्म 'पेद्दी' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राम चरण और जान्हवी कपूर अपनी आगामी फिल्म 'पेद्दी' को लेकर सुर्खियों में हैं। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा में एक खास डांस नंबर होगा। जिसमें यह अभिनेत्री जान्हवी और राम के साथ कैमियो भूमिका में नजर आएंगी।
विज्ञापन

'पेद्दी' में होगा डांस नंबर
राम चरण और जान्हवी कपूर अपनी नई फिल्म 'पेद्दी' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में एक खास डांस गाना होगा। गुल्टे की रिपोर्ट के मुताबिक, 'सीता रामम' फेम मृणाल ठाकुर राम चरण और जान्हवी कपूर के साथ एक स्पेशल डांस नंबर में दिख सकती हैं। हालांकि, फिल्म मेकर्स ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पेद्दी' की स्टार कास्ट
'पेद्दी' एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसकी कहानी गांव में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट के इर्द-गिर्द घूमती है। राम चरण हीरो हैं, जबकि जान्हवी कपूर उनके साथ मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू, बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी हैं। इसके निर्देशक बुची बाबू सना हैं। 'पेद्दी' का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है।

विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'पेद्दी'
हाल ही में 'पेद्दी' का 'राय राय रा रा' नाम का दूसरा सिंगल रिलीज हुआ, जिसमें राम चरण के शानदार डांस मूव्स हैं। एआर रहमान ने इसे तेलुगु और तमिल दोनों में गाया है। 'पेद्दी' का एक्शन टीजर जल्द आने वाला है। हो सकता है कि 27 मार्च 2026 को राम चरण के जन्मदिन पर इसका खास टीजर रिलीज हो। फिल्म 'पेद्दी' 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 


यह भी पढ़ें: इस सुपरस्टार के साथ अपनी 100वीं फिल्म करेंगे प्रियर्दशन, 'पूचक्कोरु मूक्कुथी' में कर चुके हैं एक साथ काम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed