फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Mohanlal And Many South celebs Wished Mammootty On His Birthday Kerala CM Called Him Cultural Icon

Mammootty: मोहनलाल ने साउथ सुपरस्टार ममूटी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, केरल सीएम ने कहा- कल्चर आइकॉन

Sun, 07 Sep 2025 02:04 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 07 Sep 2025 02:04 PM IST
सार

Mammootty Birthday: आज मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार ममूटी अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। मोहनलाल के अलावा कई साउथ सेलेब्स और केरल के सीएम ने ममूटी को सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन
Mohanlal And Many South celebs Wished Mammootty On His Birthday Kerala CM Called Him Cultural Icon
मलयालम फिल्मों के चर्चित अभिनेता ममूटी अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

ममूटी मलयालम फिल्मों के सबसे उम्दा अभिनेताओं में से एक हैं। 74 साल के हो चुके ममूटी अभी भी फिल्मों में सक्रिय हैं। पिछले साल रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘ब्रह्मयुगम’ काफी चर्चा में रहीं। ममूटी के जन्मदिन पर कई साउथ सेलेब्स और केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने शुभकामनाएं दी हैं। केरल के सीएम ने एक्स अकाउंट (ट्विटर) पर पोस्ट कर ममूटी की अभिनय यात्रा को सराहा है। 

विज्ञापन


केरल सीएम ने ममूटी को बताया कल्चर आइकॉन 
एक्स अकाउंट (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने लिखा, ‘ममूटी, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। एक कलाकार के तौर पर आप हमारे दिलों में खास जगह रखते हैं, आप एक कल्चर आइकॉन हैं। हम आपके स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करते हैं। आप ऐसे ही हमें अपनी एक्टिंग से मंत्रमुग्ध करते रहें।’
विज्ञापन

 


मोहनलाल ने किया ममूटी को बर्थ डे विश 
केरल के सीएम के कई साउथ सेलिब्रिटीज, एक्टर्स ने ममूटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेता मोहनलाल ने एक्स अकाउंट (ट्विटर) पर अपनी और ममूटी की साथ में एक फोटो शेयर की है और ममूटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 
 

 

ये खबर भी पढ़ें: Mammootty: वकील से एक्टर बने ममूटी, 400 से अधिक फिल्में, तीन नेशनल अवॉर्ड; लग्जरी गाड़ियों के हैं शाकीन 

इन सेलेब्स ने भी की ममूटी के बर्थ डे पर पोस्ट 
ममूटी के जन्मदिन पर साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमार, नवीन पोली ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। दोनों एक्टर्स ने इंस्टाग्राम पर ममूटी को लेकर पोस्ट साझा की है।

टिस्का चाेपड़ा ने ममूटी संग फिल्म करने का अनुभव किया साझा, जन्मदिन की शुभकामना दी 

अपनी पोस्ट में टिस्का चोपड़ा ने फिल्म 'माया बाजार' से जुड़ा अनुभव साझा किया। इस फिल्म के दौरान ममूटी ने उनकी बहुत मदद की। ममूटी ने ही टिस्का को सलाह दी थी कि डायलॉग से ज्यादा ध्यान इमोशन पर देना चाहिए। टिस्का पोस्ट में कहती हैं कि ममूटी ने उनको हमेशा ही इंस्पायर किया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tisca Chopra (@tiscaofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed