फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Mammootty Won the Best Actor And Manjummel Boys Become Best Film In kerala state film awards 2025

ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, मंजुमल बॉयज बनी बेस्ट मूवी; देखें केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड की लिस्ट

Mon, 03 Nov 2025 04:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 03 Nov 2025 04:44 PM IST
सार

Kerala State Film Awards 2025 Winner List: सोमवार को केरल स्टेट अवॉर्ड 2025 के विजेताओं के नाम की घोषणा की गई। इस लिस्ट में कई कलाकारों और फिल्मों के नाम शामिल हैं। ममूटी ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया। फिल्म ‘मंजुमल बॉयज’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। जानिए, बाकी विजेताओं के नाम। 

विज्ञापन
Mammootty Won the Best Actor And Manjummel Boys Become Best Film In kerala state film awards 2025
ममूटी, फिल्म मंजुमल बॉयज - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

केरल स्टेट अवॉर्ड 2025 के विजेताओं का चयन कर लिया गया। इनके नामों की घोषणा की गई है। सात सदस्यों वाली ज्यूरी में अभिनेता प्रकाश राज भी शामिल हैं। जानिए, ज्यूरी ने साल 2025 के केरल स्टेट अवॉर्ड के लिए किन कलाकारों और फिल्मों का चयन किया। कौन हैं वो विजेता, देखें पूरी लिस्ट।

विज्ञापन


ममूटी को फिल्म ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड 
मलयालम सिनेमा के दिग्गज कलाकार ममूटी को फिल्म ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला है। मीडिया से बात करते हुए ममूटी ने अवॉर्ड मिलने पर खुश जाहिर की। राहुल सदाशिवन की फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था। फिल्म ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए ही क्रिस्टो जेवियर को बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर का केरल स्टेट अवॉर्ड मिला है। 
विज्ञापन


मंजुमल बॉयज बनी बेस्ट फिल्म
‘मंजुमल बॉयज’ को देश भर में पसंद किया गया था। इस फिल्म को केरल स्टेट अवॉर्ड 2025 में बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है। वेदान को इस फिल्म गाने ‘कुथांथ्रम’ के लिए बेस्ट लिरिसिस्ट का अवॉर्ड मिला। साथ ही बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट कैरेक्टर एक्टर, बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, प्रोडक्शन डिजाइन, साउंड डिजाइन, साउंड मिक्सिंग का अवॉर्ड भी मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा में रही फिल्म ‘फेमिनिची फातिमा’ 
फिल्म ‘फेमिनिची फातिमा’ के लिए फासिल मुहम्मद को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। हाल ही में यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ‘फेमिनिची फातिमा’ 29वें केरल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिव में भी खूब सराही गई। फिल्म ‘फेमिनिची फातिमा’ के लिए एक्ट्रेस शामला हमजा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। यह उनकी डेब्यू फिल्म है।

इन फिल्मों और कलाकारों को भी मिला अवॉर्ड 

  • लिजोमोल जोस को 'नादन्ना संभवम’ के लिए बेस्ट कैरेक्टर एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। ‘ब्रह्मयुगम’ में अपने उम्दा अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले सिद्धार्थ भारतन को भी बेस्ट कैरेक्टर एक्टर का अवॉर्ड मिला। 
  • सुशीन श्याम को फिल्म ‘बोगनविलिया’ के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है।  
  • नास्लेन और ममिथा बैजू की फिल्म को ‘प्रेमलु’ को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवॉर्ड मिला। 
  • फिल्म ‘पैराडाइज’ को स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड मिला। 
  • आसिफ अली, टोविनो थॉमस, दर्शना राजेंद्रन और ज्योतिर्मयी को दमदार अभिनय के लिए स्पेशल ज्यूरी मेंशन मिला।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed