फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Mammootty And Mohanlal Pay Tearful Tribute To Malayalam Actor Santosh K Nair Who Died In A Road Accident

ममूटी-मोहनलाल ने मलयालम एक्टर संतोष के नायर को नम आंखों से किया याद, सड़क हादसे में हुआ निधन; लिखा भावुक नोट

Wed, 06 May 2026 11:42 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 06 May 2026 11:42 AM IST
सार

Santosh K Nayar: मलयालम सिनेमा के अभिनेता संतोष के नायर के निधन के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनका एक सड़क हादसे में दुखद निधन हो गया। अब इंडस्ट्री के बड़े एक्टर्स ने उनके निधन पर दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी है। 

विज्ञापन
Mammootty And Mohanlal Pay Tearful Tribute To Malayalam Actor Santosh K Nair Who Died In A Road Accident
संतोष के नायर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

65 साल के संतोष के नायर का मंगलवार सुबह पथानामथिट्टा जिले के एनाथु के पास एक सड़क हादसे में निधन हो गया। इसके बाद इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी है। 

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा? 
यह हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ, जब संतोष अपनी दोस्त राजलक्ष्मी के साथ कार में सफर कर रहे थे। बताया जा रहा है कि कार अचानक कंट्रोल से बाहर हो गई और एक पार्सल वैन से टकरा गई। उन्हें तुरंत लाइफलाइन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

Mammootty And Mohanlal Pay Tearful Tribute To Malayalam Actor Santosh K Nair Who Died In A Road Accident
ममूटी - फोटो : सोशल मीडिया

ममूटी ने साथ बिताए पलों को किया याद 
संतोष के नायर फिल्म ‘इरुपथम नूट्टंडु’ में अपने रोल के लिए जाने जाते थे। उनके निधन के बाद इंडस्ट्री के बड़े एक्टर्स ने दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। अभिनेता ममूटी ने फेसबुक पर उन्हें याद करते हुए लिखा, ‘हमने साथ में जो पल बिताए, उन्हें याद कर रहा हूं। इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।’

Mammootty And Mohanlal Pay Tearful Tribute To Malayalam Actor Santosh K Nair Who Died In A Road Accident
मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम- @mohanlal

मोहनलाल ने भी संतोष के निधन पर जताया दुख
इससे पहले मोहनलाल ने भी संतोष के निधन पर दुख जताया। उन्होंने उन्हें एक ‘दयालु इंसान’ बताया। मोहनलाल ने लिखा, ‘आज सुबह बहुत दुखद खबर सुनी। मेरे प्यारे संतोष, जो मेरे बहुत करीब थे, एक कार हादसे में गुजर गए। वह कॉलेज में मेरे जूनियर थे और तब से एक अच्छे दोस्त और भाई की तरह मेरे साथ थे। हमने कई फिल्मों में साथ काम किया। वह मजबूत इरादों वाले और अच्छे दिल के इंसान थे, जिन्हें हर कोई पसंद करता था। उनके असमय निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं।’

ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर’ के बाद अब राकेश बेदी दिखाएंगे डांस मूव्स, इस डांसिंग क्वीन को देंगे टक्कर; साझा किया बीटीएस वीडियो

घायलों का इलाज जारी
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा था। हादसे में उनके साथ मौजूद राजलक्ष्मी और पार्सल वैन के ड्राइवर सुधीश घायल हो गए हैं और उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed