Maharaja China Box Office Collection: चीन में 'महाराजा' की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन बटोर डाले इतने करोड़
महाराजा ने चीन के बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म को अब तक वहां दो लाख 20 हजार दर्शक देख चुके हैं।
विस्तार
विजय सेतुपति की एक्शन से भरपूर थ्रिलर फिल्म 'महाराजा' ने चीन के बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। निर्देशक निथिलन स्वामीनाथन की इस तमिल सस्पेंस फिल्म ने पहले दिन 10 करोड़ रुपये (लगभग 11.8 लाख डॉलर) से अधिक की कमाई की। फिल्म के इस कलेक्शन में प्रीव्यू से होने वाली कमाई भी शामिल है। इस कलेक्शन के साथ यह कोरोना महामारी के बाद चीन में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बन गई है।
'महाराजा' ने 29 नवंबर को चीन में अपनी शुरुआत की। शुरुआती स्क्रीिनिंग्स से फिल्म ने पांच करोड़ 40 लाख रुपये (लगभग छह लाख 35 हजार डॉलर या 46 लाख युआन) की कमाई की। रिलीज से पहले इसने चार करोड़ 65 लाख रुपये की कमाई की थी। वहां के स्थानीय बॉक्स ऑफिस ट्रैकर ईएनटी ग्रुप के मुताबिक फिल्म को पहले दिन एक लाख लोगों ने देखा। वहीं, अब तक कुल दो लाख 20 हजार दर्शक इस फिल्म को देख चुके हैं।
Ajay Vs Hrithik: 'आदिपुरुष' के बाद ओम राउत ने खेला बड़ा दांव! सिल्वर स्क्रीन पर आमने-सामने होंगे अजय और ऋतिक

इन फिल्मों से कड़ा मुकाबला
स्थानीय प्लेटफार्म्स पर मिले अच्छी रेटिंग्स से भी इस फिल्म को खूब फायदा पहुंचा है। फिल्म को 'ग्लैडिएटर 2' और स्थानीय ड्रामा फिल्म 'हर स्टोरी' जैसी बड़ी रिलीज से मुकाबला करना पड़ रहा है, लेकिन अपनी दिलचस्प कहानी और बेहतरीन परफॉर्मेंस के कारण इस फिल्म ने वहां के लोगों के दिलों अपना स्थान बना लिया है।
अब तक हुई इतनी वैश्विक कमाई
'महाराजा' को भारत में 14 जून को रिलीज किया गया था। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता रही थी। इसके बाद ओटीटी पर भी फिल्म को काफी ज्यादा सराहा गया था। अब चीन से हुई कमाई के साथ फिल्म ने कुल 116 करोड़ रुपये की वैश्विक कमाई कर ली है।
Zoya Akhtar: 'स्पाइडरमैन' के साथ बैठी नजर आईं जोया अख्तर, लोग बोले- क्या यह 'मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' है?