फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Maharaja dominates OTT Vijay Sethupathi film trending at the top spot on netflix deets inside

Maharaja: 'महाराजा' का ओटीटी पर दिखा दबदबा, शीर्ष स्थान पर ट्रेंड कर रही विजय सेतुपति की फिल्म

Tue, 16 Jul 2024 11:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 16 Jul 2024 11:45 PM IST
सार

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर विजय सेतुपति का जलवा नजर आ रहा है। उनकी फिल्म महाराजा चार्ट में शीर्ष पर लगातार बनी हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले हफ्ते भी फिल्म इसी स्थान पर काबिज रहेगी।

विज्ञापन
Maharaja dominates OTT Vijay Sethupathi film trending at the top spot on netflix deets inside
फिल्म 'महाराजा' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijaysethupathi

विस्तार

विजय सेतुपति की गिनती भारत के शानदार अभिनेताओं में होती है। केवल दक्षिण भारत में ही उनकी लोकप्रियता हिंदी भाषी राज्यों तक फैली हुई है। हाल ही में अभिनेता की फिल्म महाराजा बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। अब अभिनेता की यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। 
विज्ञापन

69th Filmfare Awards South: दशहरा, सलार व पोन्नियिन सेलवन में सिमटी पूरी जंग, पूरी नामांकन लिस्ट यहां देखें
विज्ञापन


चार्ट में शीर्ष पर काबिज महाराजा
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म धमाल मचा रही है। पिछले हफ्ते नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई विजय की यह 50वीं फिल्म ओटीटी अभूतपूर्व प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों को फिल्म की कहानी के साथ विजय सेतुपति का शानदार अभिनय भी खूब पसंद आ रहा है। यह फिल्म इस सप्ताह चार्ट में शीर्ष पर बनी हुई है। उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में भी यह चार्ट पर अपना दबदबा बनाए रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Raayan Trailer: धनुष की 50वीं फिल्म 'रायन' का ट्रेलर जारी, गैंगस्टर ड्रामा की झलकियों ने किया उत्साहित

इन सितारों ने भी निभाई अहम भूमिकाएं
फिल्म में अनुराग कश्यप, सचाना निमिदास, ममता मोहनदास, नट्टी (नटराज), भारतीराजा, अभिराम, सिंगमपुली, अरुलदोस, मुनीशकांत, विनोद सागर, मणिकंदन, कल्कि और सचाना निमिदास जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन निथिलन सामीनाथन ने किया है। वहीं, इस फिल्म का संगीत अजनीश लोकनाथ ने दिया है।

बॉक्स ऑफिस पर इतनी रही थी कमाई
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म के तेलुगु संस्करण ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर कुल 71.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
Ram Charan: अब लंदन के तुसाद म्यूजियम में लगेगा राम चरण का मोम का पुतला, कद काठी का नाप देने पहुंचे राम चरण
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed