Leo: लोकेश कनगराज का फैंस को तोहफा, एक्शन किंग अर्जुन के बर्थडे पर 'लियो' से अभिनेता का पहला लुक आया सामने
इस खास दिन पर लोकेश ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि अर्जुन फिल्म में हेरोल्ड दास की भूमिका निभा रहे हैं। लोकेश कनगराज ने फिल्म से अर्जुन के लुक की एक झलक साझा करते हुए कहा, "और अब हेरोल्डदास से मिलें।"
विस्तार
तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म लियो की चर्चा बीते कई महीनों से लगातार हो रही है। निर्देशक लोकेश कनगराज, विक्रम के बाद यह फिल्म लेकर आ रहे हैं। यही वजह है दर्शक इसको लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। साल की सबसे प्रतीक्षित तमिल फिल्म 'लियो' 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। बीते कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म में एक्शन किंग अर्जुन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिख सकते हैं। इस बीच फिल्म के निर्देशक लोकेश कनगराज ने स्वतंत्रता दिवस और उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता के फैंस को बड़ा तोहफा दिया है।
इस खास दिन पर लोकेश ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि अर्जुन फिल्म में हेरोल्ड दास की भूमिका निभा रहे हैं। लोकेश कनगराज ने फिल्म से अर्जुन के लुक की एक झलक साझा करते हुए कहा, "और अब हेरोल्डदास से मिलें। इस फिल्म के लिए आपके द्वारा किए गए असाधारण प्रयासों के लिए धन्यवाद, अर्जुन सर। हमारे एक्शन किंग को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"
And now meet #HaroldDas 🔥🔥
— Lokesh Kanagaraj (@Dir_Lokesh) August 15, 2023
Thank you @akarjunofficial sir for the extraordinary efforts you’ve put in for this film!
Wishing our #ActionKing a very happy birthday! 🤜🤛 #Leo🔥🧊#GlimpseOfHaroldDas#HBDActionKingArjun pic.twitter.com/DQnhxXbRkh
बता दें कि इससे पहले लोकेश ने संजय दत्त के जन्मदिन पर उनके किरदार एंटनी दास से लोगों को रूबरू कराया था। दोनों किरदारों के उपनाम एक होने से लोग कयास लगा रहे हैं कि फिल्म में संजय और अर्जुन भाई के रूप में नजर आ सकते हैं। हालांकि, फिल्म मेकर्स ने इस पर सस्पेंस बरकरार रखा है। गौरतलब है कि यह फिल्म एक मल्टीस्टारर है। विजय के अलावा इसमें तृषा, संजय दत्त, अर्जुन, प्रिया आनंद और गौतम वासुदेव मेनन, मैसूरस्किन, मंसूर अली खान, मैथ्यू थॉमस भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, फिल्म में अनुराग कश्यप ने एक कैमियो भूमिका निभाई है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया था।