फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Lavanya Tripathi Supports Chiranjeevi On Gender Biased Controversy Ram Charan Upasna Twins Birth

पोते-पोतियों में भेदभाव विवाद पर चिरंजीवी के समर्थन में उतरीं बहू लावण्या, बोलीं- उन पर कमेंट न करें, जिन्हें…

Wed, 04 Feb 2026 01:18 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 04 Feb 2026 01:18 PM IST
सार

Chiranjeevi: तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी पर आरोप लग रहे थे कि वो अपने पोते-पोतियों में लड़कों को ज्यादा अहमियत देते हैं। इन आरोपों को अब अभिनेता की बहू व अभिनेत्री लावण्या त्रिपाठी ने खारिज किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Lavanya Tripathi Supports Chiranjeevi On Gender Biased Controversy Ram Charan Upasna Twins Birth
लावण्या त्रिपाठी और चिरंजीवी - फोटो : एक्स

विस्तार

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने आरोप लगाया था कि चिरंजीवी अपने पोते-पोतियों में लड़कों को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। इस मामले में अब चिरंजीवी की बहू व अभिनेत्री लावण्या त्रिपाठी ने तेलुगु सुपरस्टार का समर्थन किया है। सोशल मीडिया पर आ रहे रिएक्शंस के बीच लावण्या ने खुलकर अपनी राय रखी और चिरंजीवी के पक्ष में बात की।

विज्ञापन

मजाक से छिड़ी बहस 
यह विवाद तब शुरू हुआ जब 31 जनवरी 2026 को राम चरण और उपासना के घर जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ- एक बेटा और एक बेटी। बच्चों के जन्म के बाद चिरंजीवी ने अस्पताल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को यह खुशखबरी दी।

विज्ञापन

इसी बीच चिरंजीवी का एक पुराना बयान फिर से सुर्खियों में आया। जब उन्होंने कहा था कि उन्हें डर है, कहीं राम चरण के घर फिर से बेटी न हो जाए। इसके बाद सोशल मीडिया पर लड़का-लड़की में भेदभाव को लेकर नई बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एक पोस्ट में चिरंजीवी को बेटे को ज्यादा पसंद करने को लेकर निशाना बनाया गया। इसको लेकर की गई एक पोस्ट में लिखा गया, ‘2026 में बेटे को लेकर यह जुनून देखना बहुत निराशाजनक है। जब क्लिन कारा (राम चरण और उपासना की पहली बेटी) का जन्म हुआ था, तब उसका स्वागत इतना भव्य नहीं किया गया था। यह इसी बीमार सोच का सबूत है।’ हालांकि यह पोस्ट अब डिलीट हो चुकी है। 

लावण्या ने किया चिरंजीवी का समर्थन
इस पोस्ट पर ही चिरंजीवी के भतीजे वरुण तेज की पत्नी व अभिनेत्री लावण्या ने चिरंजीवी का समर्थन किया। लावण्या ने इसको लेकर अपने एक्स पर लिखा, ‘मैं आमतौर पर ऐसे ट्वीट्स को नजरअंदाज कर देती हूं और आगे बढ़ जाती हूं। लेकिन आपसे यह उम्मीद नहीं थी। यह ट्वीट बेहद खराब सोच दिखाता है और एक खुशी के पल को बेवजह नकारात्मक बना रहा है।’


 



लावण्या ने आगे लिखा, ‘चिरंजीवी औरतों और पोतियों को परिवार में अच्छी तरह ट्रीट करते हैं। आप लोगों को बिलकुल अंदाजा नहीं है कि वे कितनी अच्छी तरह से परिवार में औरतों और पोतियों की देखभाल करते हैं, खासकर पोतियों की। बहुत कम पुरुष ऐसे होते हैं, जो उसका 1% भी कर पाते हैं, जितना वो करते हैं। इसलिए बेहतर है कि आप उनपर कमेंट न करें जिन्हें आप अच्छी तरह नहीं जानते।’

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed