फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   latest buzz around Varun Tej movie Matka is that its OTT rights have been reportedly sold to Netflix

Matka OTT : वरुण तेज की 'मटका' के ओटीटी अधिकार बिकने की है चर्चा, इस दिग्गज प्लेटफॉर्म का हो रहा जिक्र

Sun, 17 Nov 2024 11:19 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 17 Nov 2024 11:19 PM IST
सार

 Matka OTT: वरुण तेज की फिल्म 'मटका' बुरी तरह असफल साबित हुई है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 71 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। इस बीच फिल्म को नेटफ्लिक्स द्वारा खरीदे जाने की चर्चा तेज हो गई है। 

विज्ञापन
latest buzz around Varun Tej movie Matka is that its OTT rights  have been reportedly sold to Netflix
मटका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नागेंद्र बाबू के बेटे और चिरंजीवी व पवन कल्याण के भतीजे वरुण तेज फिल्म 'मटका' हाल में ही रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों में तीन करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है। अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये चर्चा की जा रही है फिल्म के सिनेमाघरों में खराब प्रदर्शन के बाद इसे नेटफ्लिक्स द्वारा खरीदा गया है। 

विज्ञापन


नेटफ्लिक्स द्वारा 15 करोड़ में खरीदे जाने की है चर्चा
कुछ रिपोर्ट्स में चर्चा की जा रही है कि फिल्म के स्ट्रीमिंग अधिकार लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को बेचे गए हैं। कहा जा रहा है कि नेटफ्लिक्स ने ये अधिकार 15 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। हालांकि, इसका बजट लगभग 35 करोड़ रुपये बताया गया है। ऐसे में अब फिल्म को अपनी लागत भी निकाल पाना असंभव ही लगता है। ओटीटी राइट्स भी महज 15 करोड़ रुपये में ही बिके हैं। ऐसे में ये फिल्म निर्माताओं के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही है। अब देखना है कि फिल्म आने वाले दिनों बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।
विज्ञापन

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने ‘गुंडे’ की पुरानी यादों को किया साझा, प्रशंसकों को भाई कातिलाना अदाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

मटका किंग के किरदार में दिखे हैं वरुण तेज
वरुण तेज ने मशहूर मटका किंग रतन खत्री का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी साल 1958 से 1982 के बीच के समय में स्थित है। फिल्म में वरुण तेज मटका वासु के रूप में, मीनाक्षी चौधरी ने सुजाता के रूप में, नोरा फतेही ने सोफिया के रूप में, सलोनी असवानी ने पद्मा के रूप में, पी. रविशंकर ने नारायण मूर्ति के रूप में, किशोर ने नानी बाबू के रूप में, नवीन चंद्र ने साहू के रूप में, और अजय घोष ने अप्पाला रेड्डी के रूप में नजर आए हैं। फिल्म का निर्माण व्यारा एंटरटेनमेंट और एसआरटी एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है, जिसका संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने दिया है।
अल्लू अर्जुन ने साझा की गांधी मैदान की तस्वीर, बोले- पुष्पा आपके प्यार के लिए झुकेगा
'मटका' जुआ साम्राज्य की पृष्ठभूमि पर आधारित है
करुणा कुमार द्वारा फिल्म का लेखन और निर्देशन दोनों किया गया है। वहीं, फिल्म का निर्माण विजेंद्र रेड्डी तेगला और रजनी तल्लूरी द्वारा व्यारा एंटरटेनमेंट और एसआरटी एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। 'मटका' दर्शकों के सामने एक रोमांचक कहानी के वादे के साथ रिलीज हुई थी, जो कुख्यात 'मटका' जुआ साम्राज्य की पृष्ठभूमि पर आधारित है। 1970 के दशक के अंत और 1980 के दशक की शुरुआत में इस मटका सम्राज्य ने भारत की सामाजिक-अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया था। बता दें कि इस फिल्म से हिंदी फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही ने साउथ डेब्यू किया है। 
Amaran Box Office Collection 18: बॉक्स ऑफिस पर लगातार जिंदा है 'अमरण', उछाल के साथ 200 करोड़ की तरफ बढ़ाए चरण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed