फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Late legendary Actress Manorama Son And Actor Bhupathi Passed Away

दिवंगत अभिनेत्री मनोरमा के बेटे और अभिनेता भूपति का निधन, 70 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Thu, 23 Oct 2025 06:28 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 23 Oct 2025 06:28 PM IST
सार

Actor Bhupathi Passed Away: साउथ सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री रहीं मनोरमा के बेटे भूपति का निधन हो गया है। मां की तरह उन्होंने भी अभिनय में हाथ आजमाया। अभिनेता भूपति ने 70 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
Late legendary Actress Manorama Son And Actor Bhupathi Passed Away
दक्षिण भारतीय अभिनेता भूपति का निधन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

दिवंगत और दिग्गज अभिनेत्री मनोरमा के बेटे भूपति का गुरुवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान थे। 70 वर्षीय भूपति के पार्थिव शरीर को उनके आवास पर श्रद्धांजलि के लिए रखा गया है। परिवार और करीब लोगों के लिए यह काफी मुश्किल घड़ी है।

विज्ञापन


अभिनेता और निर्माता के तौर पर किया काम 
भूपति ने मां को अभिनय करते देखा था तो उनका रुझान भी इस पेशे में हुआ। आगे चलकर उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। कुछ फिल्मों में अभिनय किया। लेकिन उन्हें मनचाही सफलता नहीं मिली। आगे चलकर अभिनेत्री मनोरमा और भूपति की मां ने उनके लिए एक फिल्म का निर्माण भी किया। जो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। 
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: तमिल संगीतकार एमसी सबेश का निधन, 68 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को होगा अभिनेता भूपति का अंतिम संस्कार 
अभिनेता भूपति के पार्थिव शरीर उनके आवास पर श्रद्धांजलि के लिए रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर 3 बजे कन्नम्मापेट्टई श्मशान घाट पर होगा। भूपति अपने पीछे एक बड़ा परिवार छोड़कर गए हैं। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed