{"_id":"68fa0ec3bf22eabca7015d0a","slug":"tamil-composer-mc-sabesh-passes-away-at-age-68-2025-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तमिल संगीतकार एमसी सबेश का निधन, 68 साल की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
तमिल संगीतकार एमसी सबेश का निधन, 68 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Thu, 23 Oct 2025 04:47 PM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 23 Oct 2025 04:47 PM IST
सार
Tamil Composer MC Sabesh Passes Away: तमिल सिनेमा के लिए दुखद खबर है, संगीतकार एमसी सबेश का निधन हो गया है। महज 68 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
दिवंगत संगीतकार एमसी सबेश
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगीतकार एमसी सबेश के निधन की खबर है। गुरुवार दोपहर उनका निधन हुआ। सबेश ने संगीतकार और गायक के तौर पर तमिल सिनेमा को यादगार गीत दिए। वह संगीतकार मुरली की साथ जोड़ी बनाकर फिल्मों संगीत दिया करते थे। दोनों ने मिलकर तमिल सिनेमा को समृद्ध करने में बहुत अधिक योगदान दिया है।
विज्ञापन
90 के दशक में शुरू किया था करियर
एमसी सबेश ने अपने बड़े भाई और म्यूजिक डायरेक्टर के मार्गदर्शन में साल 1990 के आखिर में करियर शुरू किया। अपने भाई मुरली के साथ मिलकर ही उन्होंने कई तमिल फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया। इसमें 'गोरिपलायम', 'मिलगा', 'थावमाई थावमिरुंधु' के अलावा कई चर्चित फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: बिना अनुमति इस्तेमाल हुआ इलैयाराजा का संगीत, हाईकोर्ट में कानूनी विवाद पर हुई सुनवाई
विज्ञापन
संगीतकार ही नहीं गायक के तौर पर कमाया नाम
एमसी सबेश ने संगीतकार के तौर पर अलग पहचान बनाई। साथ ही एक उम्दा गायक भी थे। उन्होंने अपने भाई मुरली के बनाए गीतों को अपनी आवाज दी। अपनी फिल्मी विरासत को सबेश ने परिवार में आगे भी बढ़ाया। सबेश के बेटे कार्तिक सबेश और भतीजे जय एक्टिंग करते हैं। वहीं दूसरे भतीजे श्रीकांत देवा और मुरली के बेटे बोबो शशि संगीतकार हैं।