फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kingdom Keerthy Suresh romance south actor Vijay Deverakonda in action drama movie

Kingdom: फिल्म 'किंगडम' में हुई साउथ एक्ट्रेस की एंट्री, विजय देवरकोंडा के साथ करेंगी रोमांस

Thu, 27 Mar 2025 06:33 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 27 Mar 2025 06:33 PM IST
सार

Kingdom Vijay Deverakonda Actress: साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म 'किंगडम' को लेकर लगातार सुर्खियों में बन हुए हैं। इस फिल्म में विजय के साथ कौन सी अभिनेत्री रोमांस करती नजर आएंगी। जानिए इस खोस रिपोर्ट में... 
 

विज्ञापन
Kingdom Keerthy Suresh romance south actor Vijay Deverakonda in action drama movie
जानिए विजय की फिल्म किंगडम में हुई किस साउथ अभिनेत्री की एंट्री - फोटो : इंस्टाग्राम@thedeverakonda

विस्तार

विजय देवरकोंडा अपनी आगामी फिल्म 'किंगडम' के लिए कमर कस चुके हैं। फिल्म का पहला लुक भी जारी किया जा चुका है, लेकिन अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई थी कि फिल्म में विजय के साथ कौन सी अभिनेत्री नजर आएंगी। आइए जानिए की फिल्म 'किंगडम' में विजय के साथ कौन सी अभिनेत्री रोमांस करती नजर आएंगी।
विज्ञापन

 

कीर्ति सुरेश के साथ जमेगी विजय की जोड़ी 
123 डॉट कॉम के अनुसार, फिल्म 'किंगडम' में विजय देवरकोंडा के साथ कीर्ति सुरेश रोमांस करती नजर आ सकती हैं। पहले निर्माताओं ने रुक्मिणी वसंत को लेने के बारे में विचार किया था, लेकिन बात कुछ जमी नहीं। इसलिए फिर निर्माताओं ने कीर्ति को फिल्म में लेने का मन बनाया और उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई। फिल्म की स्क्रिप्ट कीर्ति को बेहद पसंद आई और उन्होंने तुरंत ही फिल्म के लिए हां कह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में कीर्ति का होगा खास अंदाज
फिल्म 'किंगडम' में कीर्ति गोदावरी बोली बोलती नजर आएंगी। फिल्म 'किंगडम' की कहानी स्थानीय राजनीति पर आधारित होगी और साथ ही इस फिल्म में आम लोगों से जुड़े कई पहलुओं को भी दिखाया जाएगा। निर्माता दिल राजू इस फिल्म को श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले बनाएंगे। फिल्म की शूटिंग इस गर्मी से शुरू होने की उम्मीद है। एक्शन ड्रामा फिल्म 'किंगडम' 30 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विजय की इस फिल्म का पहला लुक सामने आते ही फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

विजय का वर्कफ्रंट
विजय देवरकोंडा अपनी अगली फिल्म 'किंगडम' के अलावा रवि किरण कोला की फिल्म 'राउडी जनार्दन' में भी नजर आएंगे। इसके अलावा विजय राहुल सांकृत्यायन के साथ भी एक प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:
Raid2 Teaser: 'रेड 2' के मोशन पोस्टर के साथ सामने आई टीजर की रिलीज डेट, आयकर विभाग की छापेमारी पर आधारित फिल्म..
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed