फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   KINGDOM AKA VD 12 Teaser Vijay Devarakonda Rukmini Vasanth Bhagyashri Borse Movie Director By Gowtam Tinnanuri

VD 12 Teaser: टीजर के साथ सामने आया विजय की अगली फिल्म का नाम, एक्शन और स्टंट करते नजर आए एक्टर

Wed, 12 Feb 2025 04:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 12 Feb 2025 04:30 PM IST
सार

KINGDOM: विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म 'वीडी 12' का टीजर आ गया है। साथ ही इसके टाइटल का भी खुलासा हो गया है।

विज्ञापन
KINGDOM AKA VD 12 Teaser Vijay Devarakonda Rukmini Vasanth Bhagyashri Borse Movie Director By Gowtam Tinnanuri
KINGDOM Teaser - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

विजय देवरकोंडा की फिल्म, जिसे अस्थाई रूप से 'वीडी 12' कहा जा रहा था, उसके टाइटल का खुलासा हो गया है। दरअसल, आज बुधवार को फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। इसी में फिल्म के टाइटल से परदा उठा है। और फिल्म का नाम है, 'किंगडम'। यह फिल्म इसी साल मई में रिलीज होगी। आइए जानते हैं तारीख के बारे में और कैसा है टीजर?

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Ye Prayagraj Hai Song: छह साल पहले ही लिख गया था महाकुंभ का यह वायरल गाना, जानिए किसने लिखा?

विज्ञापन

विजय देवरकोंडा ने दिखाया एक्शन 
आज जारी हुए टीजर में विजय देवरकोंडा एक्शन का दम दिखाते नजर आए हैं। टीजर करीब एक मिनट 55 सकेंड का है। जैसा की इसका नाम है 'किंगडम', फिल्म की कहानी भी वैसी है। टीजर सितारा एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी ने किया है।

विजय देवरकोंडा ने साझा किया पोस्ट
टीजर में विजय देवरकोंडा जेल में कैद नजर आए हैं। यह फिल्म 30 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विजय देवरकोंडा ने भी पोस्ट साझा कर फिल्म के टाइटल का जिक्र फैंस से किया है। उन्होंने लिखा है, 'फिल्म का नाम 'किंगडम' है। सवाल, गलतियां, रक्तपात और नियति...।

यह खबर भी पढ़ें:

Shooting Sets: फिल्मी दुनिया के ये शूटिंग सेट कर देंगे आपको हैरान! एक ने तो सेट के लिए बहाए 200 करोड़ रुपए

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

विज्ञापन

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
टीजर पर यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही हैं। टीजर हिंदी भाषा में भी जारी हुआ है। बता दें कि फिल्म के हिंदी वर्जन में रणबीर कपूर आवाज दे रहे हैं। यूजर्स को उनका अंदाज पसंद आ रहा है। इस फिल्म को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। सिनेमाघरों के बाद यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

यह खबर भी पढ़ें:
Anupam Kher: अनुपम खेर ने ली इस बिजनेसमैन की क्लास, वीडियो शेयर कर बोले- कोई भी एक्टिंग कर सकता है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed