फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher Trains Businessman Ritesh Agarwal for Acting in Latest Video

Anupam Kher: अनुपम खेर ने ली इस बिजनेसमैन की क्लास, वीडियो शेयर कर बोले- कोई भी एक्टिंग कर सकता है

Wed, 12 Feb 2025 03:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 12 Feb 2025 03:43 PM IST
सार

Anupam Kher: अनुपम खेर ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह बिजनेसमैन रितेश अग्रवाल को अभिनय की बारीकियों के बारे में बताते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Anupam Kher Trains Businessman Ritesh Agarwal for Acting in Latest Video
अनुपम खेर, रितेश अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अपने अभिनय से लाखों दिलों पर राज करने वाले अभिनेता अनुपम खेर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनके पास न केवल अभिनय की कला है, बल्कि दूसरों में भी इस कला को उभारने का अद्भुत हुनर है। हाल ही में अभिनेता ने व्यवसायी रितेश अग्रवाल को अभिनय का एक छोटा सा पाठ पढ़ाया। 

विज्ञापन

Shooting Sets: फिल्मी दुनिया के ये शूटिंग सेट कर देंगे आपको हैरान! एक ने तो सेट के लिए बहाए 200 करोड़ रुपए

विज्ञापन
अनुपम ने साझा किया वीडियो

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह रितेश अग्रवाल को अभिनय के लिए कुछ लाइनें देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अनुपम ने रितेश को अभिनय के बारे में कई महत्वपूर्ण बातें भी बताई। कुल मिलाकर ग्यारह प्रयासों के बाद रितेश ने इस सीन को इतने शानदार तरीके से निभाया कि अनुपम भी उनके अभिनय से प्रभावित हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Thandel: 'तुमने शोभिता से शादी की, इसलिए यह संभव हुआ', नागार्जुन ने बहुरानी को दिया 'तंडेल' की सफलता का श्रेय

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


कैप्शन में लिखी ये बात

वीडियो के कैप्शन में अनुपम ने लिखा, "जब मैंने रितेश अग्रवाल से अभिनेता निकाला। मुझे विश्वास है कि हर व्यक्ति में एक अभिनेता छुपा हुआ होता है। दरअसल, कोई भी अभिनय कर सकता है। यही मेरी एक्टिंग स्कूल की टैगलाइन है।"


मुफ्त में सिखाई एक्टिंग

अनुपम ने आगे लिखा, "रितेश के साथ यह अभिनय अभ्यास करना बहुत मजेदार था। मुझे कहना पड़ेगा कि वह इस पूरे अनुभव को लेकर बहुत कूल थे। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया.. वैसे यह पाठ बिल्कुल मुफ्त दिया गया था! जय हो।" वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम को पर्दे पर हाल ही में 'इमरजेंसी' में देखा गया था। फिल्म का निर्देशन कंगना रनौत ने किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed