फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   King of Kotha advance booking breaks records Dulquer Salmaan film set for biggest opening in Malayalam cinema

King Of Kotha: किंग ऑफ कोठा ने तोड़े एडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड, केजीएफ को पीछे छोड़ दुलकर रचेंगे नया इतिहास!

Thu, 24 Aug 2023 08:28 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 24 Aug 2023 08:28 AM IST
सार

दुलकर सलमान की पैन इंडिया एक्शन फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' आज यानी 24 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने मलयालम संस्करण के लिए एडवांस बुकिंग के आंकड़े देशभर में चर्चा का विषय बन गए हैं। 

विज्ञापन
King of Kotha advance booking breaks records Dulquer Salmaan film set for biggest opening in Malayalam cinema
किंग ऑफ कोठा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुलकर सलमान की पैन इंडिया एक्शन फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' आज यानी 24 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने मलयालम संस्करण के लिए एडवांस बुकिंग के आंकड़े देशभर में चर्चा का विषय बन गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले दिन के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग बुधवार आधी रात तक 3 करोड़ रुपये थी। इसमें मलयालम में 2.67 करोड़ रुपये और तेलुगु और तमिल में  27 लाख रुपये और 10 लाख रुपये की कमाई की है। यह फिल्म हिंदी और कन्नड़ में भी रिलीज होगी, लेकिन इन दोनों डब के लिए कोई एडवांस बुकिंग नहीं की गई है। 

विज्ञापन

 

King of Kotha advance booking breaks records Dulquer Salmaan film set for biggest opening in Malayalam cinema
दुलकर सलमान - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही यह उम्मीद जताई जा रही है कि 'किंग ऑफ कोठा' मलयालम की दो सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली फिल्मों 'केजीएफ चैप्टर 2' और 'ओडियान'  को पीछे छोड़ देगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, किंग ऑफ कोठा को पहले दिन 8 करोड़ की कमाई करनी चाहिए, जो मलयालम सिनेमा के इतिहास में पहली बार होगा। तेलुगु राज्यों में दुलकर की लोकप्रियता को देखते हुए कहा जा रहा है कि फिल्म की ओपनिंग 10 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। अभिनेता ने हाल ही में तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सीता रामम' में अभिनय किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

King of Kotha advance booking breaks records Dulquer Salmaan film set for biggest opening in Malayalam cinema
दुलकर सलमान - फोटो : social media

मलयालम में अब तक अभिनेता मोहनलाल की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'मराक्कर: लायन ऑफ द अरेबियन सी' ने ओपनिंग डे पर 19.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, दुलकर सलमान की 'कुरुप' 18.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग डे के साथ दूसरे स्थान पर है। उम्मीद जाताई जा रही है कि उनकी यह फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' इन दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ देगी। रिपोर्ट्स की मानें तो उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म ओपनिंग डे पर दुनिया भर में 20 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर सकती है।
Dream Girl 2: एकता, राज और आयुष्मान के सामने छोटे शहरों की चुनौती, मेट्रो शहरों में दिल्ली एनसीआर नंबर वन

विज्ञापन

King of Kotha advance booking breaks records Dulquer Salmaan film set for biggest opening in Malayalam cinema
दुलकर सलमान - फोटो : Instagram

बता दें कि अभिलाष जोशी के निर्देशन में बनी 'किंग ऑफ कोठा' में ऐश्वर्या लक्ष्मी, प्रसन्ना और नायला उषा अहम भूमिकाओं में हैं। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म दुलकर सलमान की की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें- Chandrayan 3 Landing: 'भारत चांद पर है...,' 'चंद्रयान 3' की सफल लैंडिंग पर झूम उठे मनोरंजन जगत के सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed