Kichcha Sudeep: 'बीआरबी: फर्स्ट ब्लड' की शूटिंग शुरू, निर्माताओं ने जारी किया किच्चा सुदीप का फर्स्ट लुक
Kichcha Sudeep Film: अभिनेता किच्चा सुदीप ने एक्स पर अपनी बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म 'बिल्ला रंगा बाशा: फर्स्ट ब्लड' के बारे में खबर साझा की, जिसका निर्देशन अनूप भंडारी ने किया है।
विस्तार
साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म 'बीआरबी: फर्स्ट ब्लड (बिल्ला रंगा बाशा)' की शूटिंग शुरू होने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। अनूप भंडारी द्वारा निर्देशित और प्राइम शो एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह फिल्म पिछले कुछ समय से प्री-प्रोडक्शन में थी और आखिरकार इसकी शूटिंग शुरू हो गई है।
किच्चा सुदीप की पोस्ट
अपने एक्स पोस्ट में किच्चा सुदीप ने लिखा, ''2209 एडी- बीआरबी: फर्स्ट ब्लड' आज से यात्रा शुरू हो रही है। हमारे लिए हमारी टीम का यह विशाल सपना और विजन फ्लोर पर जाना एक अनोखा उत्साह है।' एक पोस्टर भी जारी किया गया, जिसमें सुदीप को बर्फीले तूफान में दिखाया गया है, माथे पर बर्फ का चश्मा पहने हुए हैं, जिसमें आग से मची तबाही के दृश्य को दिखाया गया है।
2209 AD - #BRBFirstBlood ⭐️🥂
— Kichcha Sudeepa (@KicchaSudeep) April 16, 2025
The journey begins today.
To us, this mammoth dream and vision of our team,going on floor is an unparalled excitement.@brbmovie @anupsbhandari @Niran_Reddy @Chaitanyaniran @Primeshowtweets pic.twitter.com/O4UjrjQzMP
Pooja Hegde: ‘जरूरी नहीं जितने फॉलोअर्स उतने टिकट भी बिकें’, पूजा हेगड़े ने सोशल मीडिया को लेकर की टिप्पणी
अनूप भंडारी के साथ दोबारा काम कर रहे सुदीप
'बीआरबी: फर्स्ट ब्लड' के जरिए सुदीप ने निर्देशक अनूप भंडारी के साथ दोबारा हाथ मिलाया है। इससे पहले दोनों ने 'विक्रांत रोना' में साथ काम किया था, जो सुपरहिट रही थी। पिछले साल किच्चा सुदीप के जन्मदिन पर फिल्म का एक अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया गया था, जिसमें वर्ष 2209 एडी में एक तबाही के बाद के भविष्य में सेट दो-भाग की कहानी के रूप में दुनिया की झलक दिखाई गई थी।
Soha Ali Khan: सोहा ने साझा किया डरावना किस्सा, क्या सच में हुआ परिवार वालों का भूत से सामना?
फिल्म का निर्माण
इस प्रोजेक्ट को के निरंजन रेड्डी और चैतन्य रेड्डी के प्राइम शो एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित किया जा रहा है, जिन्हें ब्लॉकबस्टर 'हनुमान' के निर्माण के लिए जाना जाता है। जैसे ही पोस्टर रिलीज हुआ सुपरस्टार के प्रशंसकों ने इस प्रोजेक्ट के बारे में अपनी प्रतिक्रिया और फिल्म की रिलीज के लिए अपनी उत्सुकता व्यक्त की। 'बीआरबी' से पहले सुदीप ने एक्शन थ्रिलर 'मैक्स' में अभिनय किया था, जो 25 दिसंबर, 2024 को रिलीज हुई थी।