Pooja Hegde: ‘जरूरी नहीं जितने फॉलोअर्स उतने टिकट भी बिकें’, पूजा हेगड़े ने सोशल मीडिया को लेकर की टिप्पणी
Pooja Hegde On Insta Followers: पूजा हेगड़े वो अभिनेत्री हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर काफी फॉलोअर्स हैं और वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी हैं। अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बात की है। जानिए अभिनेत्री ने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री पूजा हेगड़े इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रेट्रो’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब फिल्म को लेकर प्रमोशन भी शुरू हो गया है। इसको लेकर फिल्म की कास्ट अलग-अलग जगहों पर पहुंचकर फिल्म का प्रचार कर रही है। इसी कड़ी में फिल्म की अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने सोशल मीडिया के अपने फॉलोअर्स और बॉक्स ऑफिस के टिकट को लेकर एक मजेदार टिप्पणी की है।
सोशल मीडिया, असली दुनिया से अलग है
सोशल मीडिया के फॉलोअर्स और अपने प्रशंसकों को लेकर पूजा हेगड़े ने फिल्म प्रमोशन के दौरान बातचीत में कहा, “सोशल मीडिया और वास्तविक दुनिया दो अलग-अलग चीजें हैं। जब मैं हैदराबाद या तिरुमाला जाती हूं, तो लोगों से मिलती हूं और यह मेरे लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है। सोशल मीडिया पर ऐसे बॉट होते हैं, जिनके पास न तो डिस्प्ले पिक्चर होती है और न ही उनके अकाउंट में कोई पोस्ट होती है। मैं भी उन फेसलेस ट्रोल्स से प्रभावित होती हूं, क्योंकि मैं भी एक इंसान हूं। लेकिन यह समझना जरूरी है कि यह वास्तविक दुनिया नहीं है।”
यह खबर भी पढ़ें: Babil: भारत के लिए ऑस्कर जीतना चाहते हैं इरफान खान के बेटे बाबिल, बताया डेब्यू से पहले किस बात का था डर
इंस्टा फॉलोअर्स का मतलब, टिकट बिकने से नहीं
अभिनेत्री ने आगे अपने फॉलोअर्स और बॉक्स ऑफिस के टिकट बिकने पर कहा, “मेरे लगभग 30 मिलियन इंस्टा फॉलोअर्स हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बॉक्स ऑफिस पर 30 मिलियन टिकट बिकेंगे। इसी तरह, कई सुपरस्टार्स के सिर्फ 5 मिलियन इंस्टा फॉलोअर्स हैं, लेकिन वे बहुत ज्यादा भीड़ खींचते हैं। अपना काम ठीक से करना और लोगों से सीधे फीडबैक लेना महत्वपूर्ण है।”
यह खबर भी पढ़ें: Emraan Hashmi: किरदार में उतरने के लिए इमरान हाशमी करते हैं मेहनत, कभी की बॉडी बिल्डिंग, तो कभी सीखा क्रिकेट
1 मई को रिलीज होगी रेट्रो
कार्तिक सुब्बाराज द्वारा निर्देशित ‘रेट्रो’ 1 मई को रिलीज होनी है। फिल्म में पूजा हेगड़े के साथ सूर्या प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। रेट्रो एक्शन से भरपूर एक लव स्टोरी है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है।