फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   kannan pattambi death malayalam actor production controller major ravi brother news

Kannan Pattambi: 62 की उम्र में मशहूर एक्टर कन्नन पट्टांबी का हुआ निधन, अभिनेता मेजर रवि ने की पुष्टि

Mon, 05 Jan 2026 11:50 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 05 Jan 2026 11:50 AM IST
सार

Kannan Pattambi Death News: मशहूर अभिनेता और निर्देशक मेजर रवि के छोटे भाई कन्नन पट्टाम्बी का 62 साल की उम्र में निधन हो गया है। कन्नन किडनी से जुड़ी समस्या से जूझ रहे थे और उनका कोड़िकोड के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
kannan pattambi death malayalam actor production controller major ravi brother news
कन्नन पट्टांबी - फोटो : एक्स

विस्तार

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध अभिनेता और प्रोडक्शन कंट्रोलर कन्नन पट्टाम्बी का निधन हो गया है। उनके जाने से न सिर्फ फिल्म जगत बल्कि उनसे जुड़े सैकड़ों कलाकारों और तकनीशियनों में शोक की लहर है। कन्नन पट्टाम्बी, मशहूर अभिनेता और निर्देशक मेजर रवि के छोटे भाई थे और पर्दे के सामने और पर्दे के पीछे दोनों जगह, उन्होंने सिनेमा को मजबूत आधार दिया।
विज्ञापन


मेजर रवि ने प्रशंसकों को दी दुखद खबर
मेजर रवि ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी साझा की कि कन्नन पट्टाम्बी ने बीती रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अंतिम सांस ली। परिवार और करीबी सूत्रों के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार आज शाम चार बजे उनके पैतृक निवास पट्टाम्बी के पास किया जाएगा। जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई नामचीन लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साथ बिताए पलों को याद किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Major Ravi (@major_ravi)




प्रोडक्शन कंट्रोलर के रूप में बनाई पहचान
कन्नन पट्टाम्बी सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं थे, बल्कि मलयालम सिनेमा के उन गिने-चुने लोगों में शामिल थे, जो प्रोडक्शन कंट्रोलर के रूप में भी बेहद सक्रिय और भरोसेमंद माने जाते थे। फिल्मों की शूटिंग से लेकर बजट, लोकेशन और टीम मैनेजमेंट तक, हर जिम्मेदारी को वो पूरी निष्ठा से निभाते थे। यही वजह थी कि कई बड़े निर्देशक उन्हें अपने प्रोजेक्ट्स का अहम हिस्सा बनाना चाहते थे।



यह खबर भी पढ़ें: Deepika Padukone: फैंस के बीच दीपिका ने मनाया अपना 40वां जन्मदिन, न्यूयॉर्क रवाना होने से पहले काटा केक

'पुलिमुरुगन'-'अनंतभद्रम' जैसी फिल्मों में किया काम
अभिनय की बात करें तो कन्नन पट्टाम्बी ने कई यादगार फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उन्होंने पुलिमुरुगन, अनंतभद्रम, ओडियन, कीर्ति चक्र, वेट्टम, कंधार, क्रेजी गोपालन, तंत्र और ट्वेल्थ मैन जैसी चर्चित फिल्मों में अभिनय किया। उनके किरदार भले ही हर बार मुख्य भूमिका में न रहे हों, लेकिन उनकी स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों को हमेशा याद रही।

पर्दे के पीछे उनकी भूमिका और भी ज्यादा प्रभावशाली रही। उन्होंने मेजर रवि, शाजी कैलास, वी.के. प्रकाश और संतोष सिवन जैसे दिग्गज निर्देशकों के साथ बतौर प्रोडक्शन कंट्रोलर काम किया। इसके अलावा वो कई प्रोजेक्ट्स में एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। उनके सहयोगी अक्सर कहते थे कि कन्नन पट्टाम्बी किसी भी प्रोजेक्ट को अपना निजी काम समझकर पूरा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed