फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   trisha krishnan can debut in politics soon predicted by a famous astrologer

तृषा कृष्णन: कब सियासत में उतरेंगी एक्ट्रेस? ज्योतिषी ने की भविष्यवाणी, दावा- राजनीति का अगला अध्याय लिखेंगी

Sun, 18 Oct 2026 03:46 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sun, 18 Oct 2026 03:46 PM IST
सार

Trisha Krishnan In Politics: अभिनेत्री तृषा कृष्णन के राजनैतिक डेब्यू का फैंस को काफी वक्त से इंतजार है। हालांकि एक्ट्रेस ने कभी इस पर कुछ नहीं कहा। मगर अब प्रसिद्ध ज्योतिषी ने भविष्यवाणी की है की वह जल्द ही इस मैदान में उतर सकती हैं।

विज्ञापन
trisha krishnan can debut in politics soon predicted by a famous astrologer
तृषा कृष्णन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री तृषा कृष्णन तमिल सिनेमा की एक प्रमुख अभिनेत्री हैं। उन्होंने फिल्मी दुनिया में दो दशकों से ज्यादा का समय दिया है। बीते दिनों वह अभिनेता से नेता बने थलापति विजय से कथित रिश्तों को लेकर सुर्खियों में भी रही हैं। अब एक ज्योतिषी ने इस साल के अंत में एक्ट्रेस के राजनीति में उतरने का दावा किया है। 

विज्ञापन

ज्योतिषी गणना से क्या की भविष्यवाणी? 
प्रसिद्ध ज्योतिषी प्रदोश ने भविष्यवाणी की है कि अभिनेत्री तृषा दिसंबर 2026 से राजनीति में प्रवेश करेंगी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट में लिखा, ‘तृषा कृष्णन, राजनीति का अगला अध्याय लिखेंगी। सूर्य, मंगल और शुक्र ग्रहों का एक मजबूत संयोजन, ज्योतिषीय रूप से, शक्ति, साहस, आकर्षण और जन प्रभाव का प्रतीक है।’ इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राहु-केतु के गोचर के बाद, यानी दिसंबर 2026 के बाद, तृषा के राजनीति में प्रवेश करने की संभावना अधिक है। देखते हैं क्या होता है।

विज्ञापन
Trending Videos

trisha krishnan can debut in politics soon predicted by a famous astrologer
विजय और तृषा - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस के जन्मदिन पर चुनाव जीते थे विजय 
विजय की चुनावी जीत और तृषा का जन्मदिन एक ही दिन यानी 4 मई, 2026 को पड़ना इस घटना को और भी दिलचस्प बना देता है। इस जीत के बाद उनके कथित तौर पर तिरुपति जाने की खबर ने लोगों के बीच इसे बातचीत का विषय बना दिया था।

विज्ञापन

trisha krishnan can debut in politics soon predicted by a famous astrologer
तृषा ने एक दिन बाद साझा की विजय के जन्मदिन पर पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@trishakrishnan

विजय ने दी थी तृषा को बधाई 
कुछ महीने पहले, तृषा द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई एक तस्वीर ने टीवीके नेता और मुख्यमंत्री विजय को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए हलचल मचा दी थी। साथ ही, वेबसाइटों पर यह जानकारी भी फैल गई थी कि अभिनेत्री तृषा राजनीति में आने की तैयारी कर रही हैं। हालांकि, बाद में विजय ने इस बात का खंडन किया था।

विज्ञापन

trisha krishnan can debut in politics soon predicted by a famous astrologer
थलापति विजय, तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया

विजय और तृषा ने इन फिल्मों में किया साथ काम
विजय और तृषा का लंबा प्रोफेशनल साथ रहा है, जिसकी शुरुआत 2004 में 'घिल्ली' से हुई और 'तिरुपाची', 'आथी', 'कुरुवि' और 'लियो' जैसी फिल्मों में यह जारी रहा। उनके ऑफ-स्क्रीन अपीयरेंस भी अक्सर फैंस के बीच चर्चा का विषय रहे हैं। तृषा को मई में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में देखा गया था, जहां उन्होंने अभिनेता के परिवार से बातचीत भी की थी। हालांकि, दोनों में से किसी भी एक्टर ने अपने बारे में फैली रिलेशनशिप की अफवाहों की सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed