Kalki 2898 AD: क्या ड्यून से मिलती-जुलती है कल्कि 2898 एडी? निर्देशक नाग अश्विन ने दी प्रतिक्रिया
कल्कि 2898 एडी का इंतजार फैंस को लंबे समय से है। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया था। बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर इस फिल्म की तुलना ड्यून से की जा रही थी। अब फिल्म के निर्देशक ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विस्तार
साइंस फिक्शन फिल्म कल्कि 2898 एडी इन दिनों लगातार चर्चा में है। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, सोशल मीडिया पर फिल्म को कुछ लोगों की आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है। बहुत से लोगों ने इसकी तुलना डेनिस विलेन्यूवे के ड्यून से की है, जिसमें टॉम हॉलैंड और जेंडाया नजर आए थे।
हाल ही में फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक कार्यक्रम के दौरान जब एक छात्र ने नाग अश्विन से पूछा कि उनकी फिल्म ड्यून से क्यों मिलती-जुलती है और क्या उनमें कोई समानता है? इस पर नाग अश्विन ने जवाब देते हुए कहा, “रेत की वजह से ऐसा लग रहा है। जब भी रेत होगी, यह ड्यून जैसा ही दिखेगा।
हाल ही में इस फिल्म से अमिताभ बच्चन का लुक सामने आया था, जिसे देखकर दर्शकों का उत्साह और अधिक बढ़ गया है। फिल्म में वे अश्वत्थामा की भूमिका में नजर आने वाले हैं। टीजर में उन्हें डी-एजिंग तकनीक से जवान करके दिखाया गया है।
टीजर में बिग बी को एक गुफा में एक शिव लिंग की पूजा करते हुए दिखाया गया है। इसमें एक बच्चा उनसे पूछता नजर आता है कि क्या आप मर नहीं सकते? क्या आप दिव्य हैं? आप कौन हैं?" कल्कि 2898 एडी इसी साल 27 जून को रिलीज होने जा रही है। इससे पहले फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी।
Jimmy Shergill: क्या हुआ था जब पहली बार जिमी मिले अमिताभ बच्चन से, अभिनेता ने साझा किया दिलचस्प किस्सा