बॉलीवुड अभिनेता जिमी शेरगिल इन दिनों वेब सीरीज 'रणनीति-बालाकोट एंड बियॉन्ड' की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। दर्शकों को उनका यह शो काफी पसंद भी आ रहा है। वहीं जिमी एक इंटरव्यू के दौरान पुराने दिनों को याद करते दिखे। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि वे पहली बार अमिताभ बच्चन से कब और कैसे मिलें।
2 of 5
जिमि शेरगिल
- फोटो : इंस्टाग्राम
जिमि शेरगिल ने फिल्म 'मोहब्बतें' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वे अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ नजर आए थे। पुराने दिनों को याद करते हुए जिमि शेरगिल कहते हैं, 'मैं आखिरी शख्स था जिसे 'मोहब्बतें' के लिए चुना गया था। मुझसे पहले उदय चोपड़ा और जुगल हंसराज फिल्म के लिए चुन लिए गए थे'।
3 of 5
जिमि शेरगिल
- फोटो : इंस्टाग्राम
जिमि शेरगिल आगे कहते हैं, 'यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा 'करण' के किरदार के लिए हीरो को नहीं फाइनल कर पा रहे थे और शायद मेरी किस्मत में यह रोल था इसलिए मुझे यह फिल्म मिल गई'।
4 of 5
जिमि शेरगिल
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन के संग अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए जिमि शेरगिल कहते हैं, 'जब फिल्म के लिए सब कुछ फाइनल हो गया तब यश अंकल के घर पर हवन का आयोजन किया गया था। मुझे याद है कि मैं कहीं गिर गया था और मेरे हाथ में चोट लग गई थी और मुझे 55 टांके लगे थे। मैं वैसे ही उनके घर पहुंचा था'।
5 of 5
जिमि शेरगिल
- फोटो : इंस्टाग्राम
जिमि शेरगिल अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मुझे लग रहा था कि मैं फिल्म के लिए कोई ट्रेनिंग नहीं कर पाऊंगा। मैं काफी डरा हुआ था। तभी आदित्य चोपड़ा वहां आए और उन्होंने मुझे अमिताभ बच्चन से मिलवाते हुए कहा, ये फिल्म में 'करण' के किरदार को निभा रहे हैं। फिर अमिताभ बच्चन मेरी तरफ देखते हुए बोले आप अद्भुत मेथड एक्टिंग कर रहे हैं। अभी से हाथ कटवाने लग गए। एक पल के लिए मुझे समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है और वे ऐसा क्यों बोल रहे हैं। फिर मुझे याद आया कि फिल्म में 'करण' बार-बार अपनी कटी हथेली लेकर प्रीति के पास जाता है। उस दिन उनसे मिलने के बाद मैं काफी सामान्य महूसस कर रहा था'।