{"_id":"69f993daa8b4ba312d014080","slug":"jana-nayagan-producer-congratulate-vijay-thlalapathy-on-winning-election-fans-requested-cm-title-card-2026-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jana Nayagan: 'जन नायकन' के प्रोड्यूसर्स ने दी विजय को जीत की बधाई, यूजर्स ने कर डाली मेकर्स से ऐसी डिमांड","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Jana Nayagan: 'जन नायकन' के प्रोड्यूसर्स ने दी विजय को जीत की बधाई, यूजर्स ने कर डाली मेकर्स से ऐसी डिमांड
Tue, 05 May 2026 04:58 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Tue, 05 May 2026 04:58 PM IST
सार
Thalapathy Vijay: थलपति विजय ने तमिलनाडु चुनाव में अपनी जीत का बिगिल बजा दिया है, जिसके बाद से उन्हें करीबियों से बधाईयां मिल रही हैं। इसी बीच फिल्म 'जन नायकन' के निर्माता वेंकट के नारायण ने भी उन्हें बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर किया। इसी पोस्ट पर विजय के फैंस ने निर्माताओं से खास अपील की है...
विज्ञापन
वेंकट के नारायण और विजय थलापति
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तमिलनाडु चुनावों में थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने शानदार जीत दर्ज की है। इसके बाद से ही कई फिल्मी कलाकार विजय को बधाई दे चुके हैं। इसी बीच उनकी अगली और आखिरी फिल्म 'जन नायकन' के निर्माता वेंकट के नारायण ने भी एक पोस्ट साझा की।
नारायण ने विजय की तारीफ में कही यह बात
वेंकट ने एक बयान जारी करते हुए कहा, 'हमारे 'जन नायक', थलपति विजय सर को तमाम मुश्किलों के बावजूद आज इतिहास रचने पर हार्दिक बधाई। यह वाकई एक क्रांति है, जिसकी गूंज आने वाली पीढ़ियों तक सुनाई देगी।'

Heartiest congratulations to our ‘Jana Nayagan’, Thalapathy Vijay sir, on scripting history today against all odds. It is indeed a revolution and one that will echo for generations to come.
विज्ञापन विज्ञापन
- Venkat K Narayana (KVN) pic.twitter.com/cvAQ6yGU08— KVN Productions (@KvnProductions) May 4, 2026
थलापति विजय
- फोटो : X
फैंस की निर्माता से खास डिमांड
निर्माता की इस पोस्ट कर विजय के फैंस ने उनसे एक खास अपील की। फैंस ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए फिल्म में विजय के लिए एक खास टाइटल कार्ड दिखाने की मांग की है। यूजर्स का कहना है कि अब जब विजय सीएम बनने जा रहे हैं तो फिल्म के टाइटल कार्ड पर 'सीएम थलापति विजय' लिखा हाेना चाहिए।
इसके अलावा भी यूजर्स ने इस पोस्ट पर कई कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा कि नेता की घोषणा नहीं की जाती, उसे जनता चुनती है। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'विजय इस समय दुनिया के सबसे सबसे खुश इंसान हैं।'

विजय की आखिरी फिल्म
फिल्म 'जन नायकन को विजय की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। पहले फिल्म 9 जनवरी को पोंगल के अवसर पर रिलीज होनी थी, मगर सेंसर विवाद के चलते इसकी रिलीज टाल दी गई। मामला कोर्ट तक पहुंचा और फिल्म अटकी रही।
फिर बीते 9 अप्रैल 2026 को फिल्म ऑनलाइन लीक भी हो गई। तब विजय समेत टीम ने दर्शकों से अपील की थी कि वो इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करें और इसे सिनेमाघरों में जाकर ही देखें। अब चर्चा है कि फिल्म 8 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।