{"_id":"6aa90d45908776b01108b0c8","slug":"celina-jaitly-share-emotional-post-for-sons-begin-new-school-amid-divorce-battle-with-peter-haag-2026-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेलिना जेटली: बेटों के स्कूल के पहले दिन क्यों भावुक हुईं अभिनेत्री? बोलीं- मम्मी-पापा में से किसी एक को...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
सेलिना जेटली: बेटों के स्कूल के पहले दिन क्यों भावुक हुईं अभिनेत्री? बोलीं- मम्मी-पापा में से किसी एक को...
Tue, 15 Sep 2026 02:49 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:49 PM IST
सार
Celina Jaitly Post For Sons: सेलिना जेटली ने एक बार फिर अपने बच्चों को याद करते हुए पोस्ट किया है। दरअसल, एक्ट्रेस अपने बेटों के स्कूल के पहले दिन उनके साथ नहीं है। आइए जानते हैं अभिनेत्री ने पोस्ट में क्या लिखा है।
विज्ञापन
सेलिना जेटली
- फोटो : इंस्टाग्राम@celinajaitlyofficial
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, वह पीटर हाग के साथ तलाक की लड़ाई को सुर्खियों में हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, वह अपने बेटों से भी दूर हैं। अब सेलिना ने बीते दिन इंस्टाग्राम पर अपने बेटों विंस्टन, विराज और आर्थर के लिए एक भावुक नोट शेयर किया, क्योंकि उनके बच्चों का नया स्कूल ईयर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
सेलिना जेटली
- फोटो : इंस्टाग्राम@celinajaitlyofficial
अभिनेत्री ने पोस्ट में क्या लिखा?
सेलिना ने अपने बेटों के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'मैं यह बात यहां इसलिए कह रही हूं, क्योंकि मैं अपने बेटों तक नहीं पहुंच सकती। मेरे बच्चों... स्कूल का नया साल शुरू हो रहा है। सुबह गले मिलने से लेकर, एक किस और एक 'बाय, मम्मी' के लिए मैं क्या कुछ नहीं कर सकती। कभी मैं तुम्हारी स्कूल की किताबों पर कवर चढ़ाती थी। आज, मैं तुम्हें अपनी दुआओं में रखती हूं। स्कूल के पहले दिन के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं, मेरे प्यारे विंस्टन, विराज और आर्थर। मम्मी को स्कूल प्रोजेक्ट्स, किताबों पर कवर चढ़ाना और दुबई में तुम्हारे लिए बनाया गया लेडीबग शल्टुटेन याद है। स्कूल खुलने से एक हफ्ते पहले ही ऑस्ट्रिया में तुम्हारे लिए प्यार से स्नैक और लादी पाव बेक किया करती थी। कितने साधारण पल थे, लेकिन कितनी असाधारण खुशियां थीं।'

सेलिना ने बताई अपनी सबसे दिली ख्वाहिश?
अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'मैं तुम्हारे स्कूल के पहले दिन वहां नहीं रह पाऊंगी और मुझे डर है कि 2026 के बाकी दिनों में भी शायद मैं तुम्हारे साथ न रह सकूं। इस दर्दनाक स्थिति से मेरा दिल टूट जाता है। बड़ों के बीच चाहे जो भी हो, मेरी दिली ख्वाहिश है कि तुम रोजमर्रा के ये पल अपने दोनों माता-पिता के साथ खुलकर शेयर कर सको। काश मैं घर लौटने पर तुम्हारी हर छोटी-बड़ी बात सुन पाती। तुम्हें अच्छे दोस्त, बेहतरीन टीचर और ऐसा क्लासरूम मिले जहां तुम सुरक्षित, प्रोत्साहित और प्यार महसूस करो।'

सलिना ने आखिर में लिखी ये बात
तलाक के मामले के बीच एक्ट्रेस ने आखिर में लिखा, 'मेरे बच्चों, तुम्हें कभी मम्मी-पापा में से किसी एक को नहीं चुनना पड़ेगा। तुम दोनों से प्यार कर सकते हो। मम्मी हमेशा इसका समर्थन करेंगी। हम दोनों में से किसी से भी प्यार करने के लिए तुम्हें कभी दोषी महसूस करने की जरूरत नहीं है। जब भी तुम संपर्क करना चाहो, मम्मा यहां है। मेरे प्यार की कोई शर्त नहीं है और कोई भी दूरी इसे बदल नहीं सकती। आज तुम अपने स्कूल बैग उठा रहे हो, मेरे प्यारे बच्चों। मम्मी तुम्हें अपनी हर धड़कन में रखती है।'

पीटर हाग, सेलिना जेटली
- फोटो : इंस्टाग्राम@celinajaitlyofficial
सेलिना ने कब दी थी तलाक के लिए अर्जी?
- साल 2025 में सेलिना ने घरेलू हिंसा और दुर्व्यवहार का हवाला देते हुए मुंबई के अंधेरी कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी।
- सेलिना और पीटर ने साल 2010 में शादी की और मार्च 2012 में उनके जुड़वां बेटे हुए।
- 2017 में अभिनेत्री ने फिर जुड़वां बेटों को जन्म दिया, जिनमें से शमशेर का निधन हो गया था।
- सेलिना और पीटर हाग शादी के 15 साल बाद अलग हो गए।