फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Jaat Movie Update When Sunny deol Gopichand malineni upcoming Film Telugu version release

Jaat: तेलुगु में कब रिलीज होगी 'जाट'? सनी देओल की फिल्म पर आया ये बड़ा अपडेट

Mon, 07 Apr 2025 03:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 07 Apr 2025 03:58 PM IST
सार

Jaat Movie: फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हालांकि, तेलुगु भाषा में इसे देखने के लिए फैंस को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
 

विज्ञापन
Jaat Movie Update When Sunny deol Gopichand malineni upcoming Film Telugu version release
जाट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

सनी देओल की नई फिल्म 'जाट' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यह एक धमाकेदार एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन तेलुगु सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने किया है। उनकी यह पहली हिंदी फिल्म है। 

विज्ञापन

Kunal Kamra Row: कुणाल कमरा को मिली बड़ी राहत, मद्रास हाईकोर्ट ने बढ़ाई कॉमेडियन की अंतरिम अग्रिम जमानत की अवधि

विज्ञापन

Jaat Movie Update When Sunny deol Gopichand malineni upcoming Film Telugu version release
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तेलुगु में कब रिलीज होगी 'जाट'

फिल्म के निर्देशक और निर्माता तेलुगु इंडस्ट्री से हैं, इसलिए फैंस इसके तेलुगु संस्करण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म से जुड़ा एक ताजा अपडेट दक्षिण भारतीय फैंस को थोड़ा निराश कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'जाट' का तेलुगु डब वर्जन भी तैयार हो रहा है, लेकिन यह हिंदी रिलीज के साथ नहीं आएगा। तेलुगु वर्जन 17 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में आएगा। जल्द ही मेकर्स इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।
Anushka Sen Video: कोरियन डांसर के साथ अनुष्का सेन ने किया एनर्जेटिक डांस, वीडियो हो रहा वायरल

Jaat Movie Update When Sunny deol Gopichand malineni upcoming Film Telugu version release
फिल्म 'जाट' में विलेन बने रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
ये सितारे हैं फिल्म में मौजूद

'जाट' में रणदीप हुड्डा भी नजर आएंगे। फिल्म में मुख्य विलेन की भूमिका में होंगे। उनके अलावा फिल्म में रेजिना कैसंड्रा, सायमी खेर, स्वरूपा घोष और विनीत कुमार सिंह भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

विज्ञापन

Jaat Movie Update When Sunny deol Gopichand malineni upcoming Film Telugu version release
फिल्म 'जाट' के एक सीन में सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी में इस दिन रिलीज होगी फिल्म

नवीन यरनेनी, रवि शंकर यालमंचिली और टीजी विश्व प्रसाद के प्रोडक्शन में बनी 'जाट' के ट्रेलर में दमदार एक्शन की झलक देखने को मिली थी। म्यूजिक डायरेक्टर थमन ने फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर फिल्म दिया है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 को हिंदी में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed