फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kunal Kamra Row update Madras High Court extends interim advance bail till 17 april granted to comedian

Kunal Kamra Row: कुणाल कमरा को मिली बड़ी राहत, मद्रास हाईकोर्ट ने बढ़ाई कॉमेडियन की अंतरिम अग्रिम जमानत की अवधि

Mon, 07 Apr 2025 03:33 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 07 Apr 2025 03:33 PM IST
सार

Kunal Kamra Interim Bail: मद्रास उच्च न्यायालय ने सोमवार को हास्य अभिनेता कुणाल कामरा की अंतरिम अग्रिम जमानत अवधि 17 अप्रैल तक बढ़ा दी। कामरा को महाराष्ट्र के राजनेता पर स्टैंड अप कॉमेडी करने के मामले में गिरफ्तारी की आशंका थी।

विज्ञापन
Kunal Kamra Row update Madras High Court extends interim advance bail till 17 april granted to comedian
कुणाल कामरा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

Kunal Kamra Controversy: मद्रास उच्च न्यायालय ने सोमवार, 7 अप्रैल, 2025 को मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को गिरफ्तारी से दी गई अंतरिम सुरक्षा 17 अप्रैल तक बढ़ा दी। यह सुरक्षा उनके खिलाफ मुंबई में खार पुलिस द्वारा दर्ज एक मामले के संबंध में थी, जिसमें कथित तौर पर 'नया भारत' नाम के अपने हालिया कॉमेडी शो के दौरान महाराष्ट्र के राजनेता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई थी।

विज्ञापन

 

कुणाल की बढ़ी अंतरिम जमानत
न्यायमूर्ति सुंदर मोहन ने यह आदेश तब पारित किया, जब अधिवक्ता वी. सुरेश ने एस. तन्वी की सहायता से अदालत को बताया कि उन्होंने अपने मुवक्किल को अंतरिम अग्रिम जमानत देते हुए 28 मार्च, 2025 को अदालत द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार खार पुलिस को निजी नोटिस दिया था। न्यायाधीश ने रजिस्ट्री को यह पता लगाने का निर्देश दिया कि क्या अदालत का नोटिस भी दिया गया था और मामले को 17 अप्रैल को फिर से सूचीबद्ध किया जाए।
Tamanna Bhatia: राशा थडानी के साथ दोस्ती पर बोलीं तमन्ना, ‘मैं मतलब के लिए दोस्त नहीं बनाती’

विज्ञापन
विज्ञापन

कुणाल के वकील की दलीलें
सोमवार को जब मामले की सुनवाई हुई तो याचिकाकर्ता के वकील वी सुरेश ने कहा कि याचिकाकर्ता के खिलाफ महाराष्ट्र में तीन और एफआईआर दर्ज की गई हैं। उनके बुजुर्ग माता-पिता को उनके मुंबई स्थित आवास पर जाकर परेशान किया, हालांकि वह 2021 से तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में रह रहे थे और कॉमेडी शो के दर्शकों को भी पूछताछ के लिए बुलाया था।
Anushka Sen Video: कोरियन डांसर के साथ अनुष्का सेन ने किया एनर्जेटिक डांस, वीडियो हो रहा वायरल

विज्ञापन

17 अप्रैल को होगी सुनवाई
न्यायाधीश ने मामले की अगली सुनवाई 17 अप्रैल तय की है। मुंबई पुलिस द्वारा दो बार बुलाए जाने के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन ने हाल ही में मुंबई में अपने शो के दौरान शिंदे पर तीखी टिप्पणी की, जिससे वह मुश्किल में पड़ गए और बड़ा विवाद खड़ा हो गया। यह विवाद मुंबई के खार में हैबिटेट कॉमेडी क्लब में कामरा के शो से पैदा हुआ है, जहां उन्होंने राजनेता को निशाना बनाते हुए एक पैरोडी गाना गाया था। इस हरकत के बाद शिवसेना समर्थकों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिन्होंने क्लब और होटल में तोड़फोड़ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed