फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anushka Sen dance with south korean dancer video goes viral

Anushka Sen Video: कोरियन डांसर के साथ अनुष्का सेन ने किया एनर्जेटिक डांस, वीडियो हो रहा वायरल

Mon, 07 Apr 2025 03:31 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 07 Apr 2025 03:31 PM IST
सार

Anushka Sen Dance Video Viral: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का सेन ने सोशल मीडिया पर अपना बेहतरीन डांस वीडियो शेयर किया है। यूजर इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Anushka Sen dance with south korean dancer video goes viral
अनुष्का सेन - फोटो : इंस्टाग्राम @anushkasen0408

विस्तार

अभिनेत्री अनुष्का सेन ने छोटी उम्र में ही काफी नाम कमाया है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह यहां अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी फोटोज और वीडियो का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में अनुष्का सेन ने सोशल मीडिया पर अपना बेहतरीन डांस वीडियो शेयर किया है। यूजर इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Anushka Sen (@anushkasen0408)

विज्ञापन

वीडियो में क्या है? 
अनुष्का सेन ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह वन पीस में एनर्जेटिक डांस कर रही हैं। डांस करते हुए अनुष्का काफी खुश हैं। वह चेहरे से बेहतरीन एक्सप्रेशन दे रही हैं। अनुष्का सेन साउथ कोरियन डांसर लीआ किम के साथ डांस कर रही हैं। अनुष्का ने उनका शुक्रिया अदा किया है।
Tanvi The Great: अनुपम खेर निर्देशित फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का फर्स्ट लुक जारी, नहीं दिखा एक्ट्रेस का चेहरा
 

Anushka Sen dance with south korean dancer video goes viral
अनुष्का सेन - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस को पसंद आ रहा वीडियो
अनुष्का सेन के नए डांस वीडियो को उनके फैंस लाइक कर रहे हैं और इस पर बेहतरीन कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है "अनुष्का में बहुत ऊर्जा है।" एक और यूजर ने लिखा है "आपके मूव्स अच्छे हैं।" एक दूसरे यूजर ने लिखा है "आपके बाल काफी अच्छे लग रहे हैं।" वीडियो पर एक घंटे में एक मिलियन व्यूव्ज आ चुके हैं।
Shanaya Kapoor: शनाया कपूर ने शेयर की गोवा वेकेशन की दिलचस्प तस्वीरें, बताया जिंदगी का फलसफा
 
विज्ञापन

अनुष्का के बारे में
आपको बता दें कि अनुष्का सेन 22 साल की एक्ट्रेस हैं। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की। सबसे पहले अनुष्का सेन साल 2009 में 'यहां मैं घर घर खेली' सीरियल में नजर आई थीं। साल 2012 में वह 'बालवीर' सीरियल से मशहूर हो गईं। वह 'झांसी की रानी' सीरियल में भी नजर आईं। इसके अलावा वह 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11' और 'दिल दोस्ताना' में नजर आ चुकी हैं। अनुष्का सेन 'क्रेजी कुक्कड़', 'लिहाफ' और 'आईएम नेक्स्ट' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed