{"_id":"6a8a7a5ae3fdcaa9350e3dbb","slug":"irumudi-box-office-collection-day-2-ravi-teja-new-film-earns-rs-31-crore-in-2-days-2026-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Irumudi Collection: रवि तेजा की फिल्म ने दूसरे दिन दिखाई रफ्तार, 2 दिन में ‘इरुमुडी’ ने कमा डाले इतने करोड़","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Irumudi Collection: रवि तेजा की फिल्म ने दूसरे दिन दिखाई रफ्तार, 2 दिन में ‘इरुमुडी’ ने कमा डाले इतने करोड़
Sun, 23 Aug 2026 10:13 AM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Sun, 23 Aug 2026 10:13 AM IST
सार
Irumudi Box Office Collection Day 2: रवि तेजा की नई तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। जानिए फिल्म ने दो दिनों में भारत में कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
इरुमुडी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रवि तेजा की 'इरुमुडी' एक इमोशनल एक्शन ड्रामा है, जिसमें रवि तेजा एक पिता के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी पिता और बेटी के रिश्ते पर आधारित है। एक्शन के साथ-साथ इमोशनल कहानी भी दर्शकों को पसंद आ रही है, जिसकी वजह से फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
दो दिनों में की शानदार कमाई
- पहले दिन दमदार शुरुआत करने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन भी अपनी कमाई बढ़ाई।
- फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसका फायदा इसकी कमाई में साफ दिखाई दे रहा है।
- ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'इरुमुडी' ने रिलीज के दूसरे दिन भारत में करीब 16.10 करोड़ रुपये की नेट कमाई की।
- पहले दिन फिल्म ने 15.30 करोड़ रुपये कमाए थे। यानी दूसरे दिन फिल्म की कमाई में करीब 5.2 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली।
- अब सिर्फ दो दिनों में भारत में 31.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इरुमुडी
- फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगु राज्यों में सबसे ज्यादा कमाई
फिल्म की कमाई में सबसे बड़ा योगदान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का रहा है। इन दोनों राज्यों में फिल्म को शानदार ऑक्यूपेंसी मिली और सबसे ज्यादा टिकट बिके। दूसरे दिन भी तेलुगु वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी।
ये भी पढ़ें- ‘मिर्जापुर द मूवी’ का प्रमोशन करने पहुंचे पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फजल, वीडियो देख फैंस हुए उत्साहित
फिल्म की कमाई में सबसे बड़ा योगदान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का रहा है। इन दोनों राज्यों में फिल्म को शानदार ऑक्यूपेंसी मिली और सबसे ज्यादा टिकट बिके। दूसरे दिन भी तेलुगु वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी।
ये भी पढ़ें- ‘मिर्जापुर द मूवी’ का प्रमोशन करने पहुंचे पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फजल, वीडियो देख फैंस हुए उत्साहित