‘मिर्जापुर द मूवी’ का प्रमोशन करने पटना पहुंचे पंकज-दिव्येंदु और अली फजल, वीडियो देख उत्साहित हुए फैंस
Mirzapur The Movie: फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ जल्द रिलीज होने वाली है। इससे पहले फिल्म के स्टार्स पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में शामिल होने पहुंचे। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास।
विस्तार
फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ का फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। इससे पहले फिल्म के एक्टर्स शहर-शहर इसके प्रमोशन में लगे हुए हैं।
एक्टर्स का वीडियो आया सामने
हाल ही में हिट ओटीटी सीरीज 'मिर्जापुर' के सितारे पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फजल, इस फ्रैंचाइज की अगली कड़ी 'मिर्जापुर: द मूवी' के प्रमोशन में शामिल हुए। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Patna Planet | Vishwajeet Kumar (@patnaplanet)
#WATCH | Patna, Bihar | Actors Pankaj Tripathi, Divyendu, and Ali Fazal, stars of the hit OTT series 'Mirzapur', attend the promotions of the next installment in the franchise, 'Mirzapur: The Movie'.
— ANI (@ANI) August 22, 2026
The film adaptation of the hit crime thriller series is set to release… pic.twitter.com/IdAGY9NKs2
- ट्रेलर में एक बार फिर गद्दी की लड़ाई दिखाई गई है।
- कहानी में नए दावेदारों की एंट्री होती है, जो पुराने पावर गेम को चुनौती देते हैं।
- जैसे-जैसे गद्दी की लड़ाई बड़ी होती जाती है, ‘मिर्जापुर’ की दुनिया भी पूर्वांचल से आगे बढ़ती है और दर्शकों को रेगिस्तान समेत एक बड़े और नए सिनेमाई संसार में लेकर जाती है।
- इस बार कई नए किरदारों की भी एंट्री देखने को मिलेगी।
फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सत्येंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह अहम भूमिकाओं में हैं।
यह फिल्म 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़ें- National Space Day: क्यों अंतरिक्ष की कहानियों पर जोखिम नहीं उठाता बॉलीवुड? चर्चित निर्देशकों ने साझा की राय