फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   HanuMan Movie Fame actor teja sajja upcoming Film Mirai release date out directed by Karthik Gattamneni

Mirai Release: 'हनुमान' के बाद फिर बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने आ रहे तेजा सज्जा, इस दिन रिलीज होगी अगली फिल्म

Sat, 22 Feb 2025 01:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 22 Feb 2025 01:22 PM IST
सार

Mirai Movie Release: अभिनेता तेजा सज्जा ने बीते वर्ष फिल्म 'हनुमान' से बॉक्स ऑफिस पर खूब राज किया। अब वे अपनी अगली फिल्म 'मिराई' की तैयारियों में जुटे हैं। इसकी रिलीज डेट का एलान हो गया है।

विज्ञापन
HanuMan Movie Fame actor teja sajja upcoming Film Mirai release date out directed by Karthik Gattamneni
तेजा सज्जा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साल 2024 में तेजा सज्जा ने फिल्म 'हनुमान' से खूब चर्चा बटोरी। कम बजट की इस फिल्म ने साउथ से लेकर हिंदी पट्टी तक जमकर कमाई की। तेजा अब इस साल फिल्म 'मिराई' के जरिए दर्शकों तक पहुंचने को तैयार हैं। पैन इंडिया स्टार बन चुके तेजा सज्जा की इस फिल्म की रिलीज डेट का आज शनिवार को एलान हो चुका है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Nargis Fakhri: 'रॉकस्टार' फेम एक्ट्रेस ने गुपचुप की शादी!, स्विट्जरलैंड से शेयर किया बॉयफ्रेंड संग फोटो

विज्ञापन

कब होगी रिलीज?
फिल्म 'मिराई' इस साल अगस्त में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म 01 अगस्त 2025 को रिलीज होगी। आज फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए तेजा सज्जा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। फिल्म 'मिराई' का निर्देशन कार्तिक घट्टमनेनी कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Hanu⭐️Man (@tejasajja123) द्वारा साझा की गई पोस्ट

ये सितारे भी आएंगे नजर
फिल्म 'हनु-मान' ने तेजा सज्जा को पैन इंडिया स्टार बना दिया। उनकी फिल्म 'मिराई' का भी दर्शकों को इंतजार है। यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म बताई जा रही है। कार्तिक घट्टमनेनी के निर्दशन में बनी फिल्म को टीजी विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में तेजा सज्जा के अलावा मनोज मांचू और ऋतिका नायक भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।

यह खबर भी पढ़ें:
Farah Khan: हिंदुस्तानी भाऊ ने फराह खान पर दर्ज करवाई FIR, डायरेक्टर ने दिया था ‘होली’ को लेकर यह विवादित बयान

विज्ञापन

आठ भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
तेजा सज्जा की इस फिल्म को आठ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसे तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, मराठी और चीनी भाषा में दर्शकों तक पहुंचाए जाने की तैयारी है। फिल्म 'हनुमान' से तेजा का जादू दर्शकों पर खूब चला, ऐसे में उनकी इस फिल्म से भी एक बड़े दर्शक वर्ग की उम्मीदें बंधी हैं।


यह खबर भी पढ़ें:
Ranveer Allahbadia: अब नहीं होंगे रणवीर जैसे विवादित मामले! भद्दे कंटेट पर रोक के लिए बनने जा रहा ये संगठन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed