फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nargis Fakhri ties knot with boyfriend Tony Beig in an intimate wedding as per report

Nargis Fakhri: 'रॉकस्टार' फेम एक्ट्रेस ने गुपचुप की शादी!, स्विट्जरलैंड से शेयर किया बॉयफ्रेंड संग फोटो

Sat, 22 Feb 2025 12:33 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 22 Feb 2025 12:33 PM IST
सार

Nargis Fakhri: बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। अभिनेत्री ने शादी के बाद स्विट्जरलैंड से छुट्टियों की तस्वीर शेयर की है। 
 

विज्ञापन
Nargis Fakhri ties knot with boyfriend Tony Beig in an intimate wedding as per report
नरगिस फाखरी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने कथित तौर पर लॉस एंजिल्स में आयोजित एक निजी समारोह में अपने बॉयफ्रेंड टोनी बेग से शादी कर ली है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कपल ने हाल ही में एक सामान्य समारोह में शादी की, जिसमें केवल उनके करीबी परिवार के सदस्य और दोस्त ही शामिल हुए। हालांकि, अभिनेत्री की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन


बेहद निजी रखी शादी
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शादी समारोह पिछले वीकएंड पर लॉस एंजिल्स में एक शानदार जगह पर हुआ। कपल ने प्राइवेसी बनाए रखने के लिए यह सुनिश्चित किया कि समारोह की कोई भी तस्वीर न ली जाए। पब्लिकेशन के एक सोर्स ने खुलासा किया "नरगिस और टोनी दोनों अपनी शादी को बेहद निजी रखना चाहते थे। केवल उनके करीबी परिवार और दोस्त ही मौजूद थे और किसी भी तस्वीर को क्लिक करने से रोकने के लिए सख्त उपाय किए गए थे।"

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Odela 2 Teaser: प्रयागराज महाकुंभ में तमन्ना भाटिया की 'ओडेला 2' का टीजर रिलीज, रौद्र रूप में दिखीं अदाकारा
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद साथ में शेयर की पहली तस्वीर
गुप-चुप शादी के बाद कपल इस समय स्विट्जरलैंड में हनीमून मना रहा है। नरगिस फाखरी ने अपनी और टोनी बेग की एक साथ तस्वीर भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। नरगिस फाखरी और टोनी बेग कथित तौर पर पिछले तीन सालों से रिलेशनशिप में हैं। टोनी को कश्मीरी मूल के बिजनेसमैन माना जाता है, जो वर्तमान में लॉस एंजिल्स में रहते हैं।




यह खबर भी पढ़ें: Aadar-Alekha Wedding: आदर-अलेखा की शादी में बहनोई सैफ ने किया कुछ ऐसा कि भावुक हो गईं करीना कपूर, देखें


नरगिस फाखरी का वर्क फ्रंट
नरगिस फाखरी के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वह ‘रॉकस्टार’ से मशहूर हुईं और ‘मद्रास कैफे’, ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’, ‘मैं तेरा हीरो’, ‘सागासम’, ‘अजहर’, ‘ढिशूम’ और ‘तोरबाज’ जैसी फिल्मों में नजर आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed