फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Good Bad Ugly Trailer Breaks Records Ajith Kumar Sets New Benchmark in Kollywood

Good Bad Ugly: 'गुड बैड अग्ली' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

Sun, 06 Apr 2025 07:48 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 06 Apr 2025 07:48 AM IST
सार

Good Bad Ugly Trailer: 'गुड बैड अग्ली' के ट्रेलर ने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है। व्यूज के मामले में इस ट्रेलर ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Good Bad Ugly Trailer Breaks Records Ajith Kumar Sets New Benchmark in Kollywood
गुड बैड अग्ली पोस्टर - फोटो : एक्स

विस्तार

कॉलीवुड सुपरस्टार अजित की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गुड बैड अग्ली' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। फैंस के बीच इसकी जबर्दस्त चर्चा थी। उम्मीदों पर खरा उतरते हुए इस ट्रेलर ने धमाल मचा दिया और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एक नया रिकॉर्ड बना दिया। 

विज्ञापन

Shraddha Kapoor: ‘स्त्री’ के निर्देशक ने श्रद्धा कपूर को लेकर कही ऐसी बात, फैंस का फूटा गुस्सा; बोले- घिनौना..

विज्ञापन

Good Bad Ugly Trailer Breaks Records Ajith Kumar Sets New Benchmark in Kollywood
गुड बैड अग्ली - फोटो : एक्स
व्यूज के मामले में शीर्ष पर 'गुड बैड अग्ली'

'गुड बैड अग्ली' के ट्रेलर ने 24 घंटे के अंदर तीन करोड़ 20 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल किए। इसी के साथ यह तमिल सिनेमा के इतिहास में पहले दिन सबसे ज्यादा देखा जाने वाला थिएट्रिकल ट्रेलर बन गया। इसने पहले दिन के टॉप पांच सबसे ज्यादा देखे गए तमिल ट्रेलरों को पीछे छोड़ दिया, जिनमें 'लियो' (तीन करोड़ 10 लाख), 'थुनिवु' (तीन करोड़ नौ लाख), 'बीस्ट' (दो करोड़ 70 लाख) और 'द गोट' (दो करोड़ 42 लाख) शामिल हैं। रिलीज के बाद से यह ट्रेलर यूट्यूब पर छाया हुआ है।
Amitabh Bachchan: जब अमिताभ बच्चन ने शख्स की कर दी थी पिटाई, रेखा से जुड़ा है मामला

विज्ञापन

Good Bad Ugly Trailer Breaks Records Ajith Kumar Sets New Benchmark in Kollywood
गुड बैड अग्ली - फोटो : इंस्टाग्राम @ adhikravi
फिल्म से जुड़े हैं कई बड़े नाम

इस फिल्म में अजित के साथ तृषा कृष्णन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 'गुड बैड अग्ली' का निर्देशन अधिक रविचंद्रन ने किया है। इसे मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म का संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है, जो इस बड़े बजट की एक्शन फिल्म को और धमाकेदार बनाने वाला है। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

Good Bad Ugly Trailer Breaks Records Ajith Kumar Sets New Benchmark in Kollywood
विदामुयार्ची - फोटो : यूट्यूब
'विदामुयार्ची' में नजर आए थे अजित कुमार

वर्क फ्रंट की बात करें तो इससे पहले अजित कुमार को 'विदामुयार्ची' नाम की फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म में भी उनके साथ तृषा नजर आई थीं। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed