{"_id":"6b015e1e8b8c45960b0286c5","slug":"mysaa-rashmika-mandanna-song-osey-ramulamma-recreated-after-29-years-later-2026-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रश्मिका मंदाना: 29 साल पुराने गाने को दिया नया अंदाज, 'मैसा' में फिर लौटेगा 'ओसे रामुलम्मा' का जादू","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
रश्मिका मंदाना: 29 साल पुराने गाने को दिया नया अंदाज, 'मैसा' में फिर लौटेगा 'ओसे रामुलम्मा' का जादू
Sat, 21 Nov 2026 02:32 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:32 PM IST
सार
- 'मैसा' 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
- फिल्म की कहानी भी एक ऐसी ही महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अन्याय के खिलाफ खड़ी होती है।
- हाल ही में फिल्म का गाना 'ओसे रामुलम्मा' रिलीज किया गया।
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना की फिल्म 'मैसा'
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
साउथ सिनेमा में कुछ फिल्में और उनके गाने ऐसे होते हैं, जो वक्त के साथ पुराने नहीं पड़ते, बल्कि हर पीढ़ी के दिलों में अपनी खास जगह बनाए रखते हैं। ऐसा ही एक नाम है 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'ओसे रामुलम्मा' का। इस फिल्म में विजयशांति ने अपने दमदार अभिनय से न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता था, बल्कि एक ऐसी महिला का किरदार पर्दे पर उतारा था, जो अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज उठाती है।
फिल्म का टाइटल सॉन्ग भी देखते ही देखते महिला सशक्तिकरण और प्रतिरोध की पहचान बन गया। अब करीब 29 साल बाद इस आइकॉनिक गाने को एक बार फिर नए अंदाज में पेश किया गया है। खास बात यह है कि इसे रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म 'मायसा' के लिए रीक्रिएट किया गया है। गाने को लेकर रश्मिका ने अपनी घबराहट और इसे दोबारा बनाने की जिम्मेदारी पर खुलकर बात की।

Trending Videos
मैसा
- फोटो : यूट्यूब
गाना रीक्रिएट करने की बात सुनकर डर गई थीं रश्मिका?
हैदराबाद में शुक्रवार को गाने के लॉन्च के दौरान रश्मिका ने कहा कि जब निर्देशक रवींद्र पुल्ले ने उन्हें 'ओसे रामुलम्मा' को रीक्रिएट करने की बात बताई, तो वह डर गई थीं। रश्मिका ने कहा, 'जब रावी सर ने बताया कि हम 'ओसे रामुलम्मा' गाने को रीक्रिएट करने जा रहे हैं, तो मैं बहुत डर गई थी। यह एक आइकॉनिक फिल्म का आइकॉनिक गाना है। इसे दोबारा बनाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। बेशक, हम ओरिजिनल की बराबरी नहीं कर सकते, लेकिन हमें खुशी है कि हमने इसके साथ न्याय करने की कोशिश की है।'
रश्मिका ने इस गाने के लिए ओरिजिनल सिंगर और कंपोजर वंदेमातरम श्रीनिवास का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि श्रीनिवास के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के बाद उन्हें काफी राहत मिली। एक्ट्रेस ने विजयशांति को भी याद किया और उनके प्रति अपना प्यार जाहिर करते हुए कहा कि वह चाहती थीं कि विजयशांति इस मौके पर मौजूद रहतीं। रश्मिका ने इसे उनके लिए एक छोटा-सा ट्रिब्यूट बताया और उम्मीद जताई कि उन्हें यह गाना पसंद आएगा।

एक्ट्रेस ने जताई ये उम्मीद
एक्ट्रेस ने यह भी उम्मीद जताई कि दर्शक इस नए वर्जन को ओरिजिनल गाने जितना नहीं, तो कम से कम थोड़ा प्यार जरूर देंगे। रश्मिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी गाने को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं।
उन्होंने लिखा कि कुछ गाने कभी पुराने नहीं होते और 'ओसे रामुलम्मा' भी उन्हीं में से एक है। उनके मुताबिक, रामुलम्मा का किरदार जिस ताकत, हिम्मत और अन्याय के खिलाफ खड़े होने के जज्बे को दिखाता है, वह बेहद खास है। उन्होंने विजयशांति और वंदे मातरम श्रीनिवास को इस विरासत का श्रेय दिया।

क्या थी 'ओसे रामुलम्मा' की कहानी?
1997 में रिलीज हुई दसारी नारायण राव की फिल्म 'ओसे रामुलम्मा' तेलंगाना के एक सामंती गांव की कहानी थी। फिल्म में विजयशांति ने रामुलम्मा का किरदार निभाया था, जो महज 13 साल की उम्र में एक दबंग ऊंची जाति के जमींदार के शोषण का शिकार होती है। उसे और उसके बच्चे को मारने की कोशिश की जाती है, लेकिन नक्सलियों की मदद से उसकी जान बच जाती है। आगे चलकर जब उसके साथ फिर शोषण की कोशिश होती है और एक हत्या हो जाती है, तो रामुलम्मा अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए नक्सली आंदोलन से जुड़ जाती है।
फिल्म में तेलंगाना के प्रतिरोध, महिला सशक्तिकरण और अपने अधिकारों के लिए लड़ने जैसे मुद्दों को उठाया गया था। इसका टाइटल सॉन्ग भी तेलंगाना की लोक परंपराओं और विद्रोह की भावना से जुड़ा था। धीरे-धीरे यह गाना महिला सशक्तिकरण, जातिगत भेदभाव और सामंती शोषण के खिलाफ आवाज उठाने का प्रतीक बन गया। उस दौर में जब मुख्यधारा की तेलुगु फिल्मों में ज्यादातर कहानियां आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि पर केंद्रित थीं, तब 'ओसे रामुलम्मा' ने तेलंगाना की जमीनी हकीकत को पर्दे पर दिखाया।
इस फिल्म ने तेलुगु सिनेमा में महिला किरदारों को पेश करने का तरीका भी बदला। उस दौर में जहां अभिनेत्रियां अक्सर रोमांटिक किरदारों या मुश्किल में फंसी महिला के रूप में नजर आती थीं, वहीं विजयशांति ने एक ऐसी नायिका का किरदार निभाया जो खुद अपने हक के लिए लड़ती है और अन्याय के खिलाफ खड़ी होती है।

फिल्म मैसा
- फोटो : X
'ओसे रामुलम्मा' की राह पर 'मैसा'?
रश्मिका मंदाना की फिल्म 'मैसा' की कहानी भी एक ऐसी ही महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अन्याय के खिलाफ खड़ी होती है। फिल्म में रश्मिका गोंड आदिवासी महिला के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के अब तक सामने आए प्रमोशनल मटीरियल से इसकी कहानी में संघर्ष, विद्रोह और अपने अधिकारों की लड़ाई की झलक मिलती है। ऐसे में 'ओसे रामुलम्मा' के गाने को रीक्रिएट करना फिल्म के विषय से भी जुड़ा हुआ नजर आता है। 'मैसा' 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।