फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Golden Globe Award 2023 RRR Naatu Naatu shot for 65 days ram charan junior ntr face lots of difficulties

RRR: कभी लड़खड़ाए घुटने तो कभी राम चरण- Jr NTR को लगीं चोटें, 65 दिन की कड़ी मेहनत का नतीजा है ‘नाटू-नाटू’

Fri, 13 Jan 2023 12:47 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 13 Jan 2023 12:47 PM IST
सार

‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने भारत में नहीं विदेश में भी काफी बज क्रिएट किया था। फैंस गाने के स्टेप को कॉपी कर अपनी वीडियो साझा करते थे, जो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई।

विज्ञापन
Golden Globe Award 2023 RRR Naatu Naatu shot for 65 days ram charan junior ntr face lots of difficulties
आरआरआर - फोटो : social media

विस्तार

एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने इतिहास रचकर 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि के बाद से ही 'आरआरआर' की टीम का उत्साह देखते ही बनता है। फिल्म के गाने को ही नहीं डांस स्टेप्स को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है। वहीं, अब फिल्म को मिली सफलता के बाद चलिए जानते हैं कि गाने को किस तरह से शूट किया गया था।

विज्ञापन

Golden Globe Award 2023 RRR Naatu Naatu shot for 65 days ram charan junior ntr face lots of difficulties
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

अवॉर्ड जीतने वाला पहला एशियाई गाना बना
‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने भारत में नहीं विदेश में भी काफी बज क्रिएट किया था। फैंस गाने के स्टेप को कॉपी कर अपनी वीडियो साझा करते थे, जो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुए। लोगों के बीच इस गाने के स्टेप्स को लोकप्रिय बनाने के पीछे कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित का हाथ है। उन्होंने ही इस गाने को कोरियग्राफ किया है। वहीं, मिनी ऑस्कर कहे जाने में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने वाला ‘नाटू नाटू’ पहला एशियाई गाना है, जिसके संगीतकार एमएम कीरावनी हैं।

Madan Puri: बॉलीवुड के मशहूर विलेन हैं 'मोगैंबो' के भाई मदन पुरी, ‘दीवार’ में ‘सामंत’ बन छा गए थे अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन

Golden Globe Award 2023 RRR Naatu Naatu shot for 65 days ram charan junior ntr face lots of difficulties
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

खूब लगीं चोटें
अवॉर्ड सेरेमनी शुरू होने से पहले 'आरआरआर' के मुख्य अभिनेता जूनियर एनटीआर और रामचरण से गाने की शूटिंग एक्सपीरियंस के बारे में पूछा गया। इस दौरान शूटिंग के दौरान सबसे ज्यादा चोट लगने के सवाल पर राम चरण कहते हैं, 'मेरे घुटने इस बारे में बात करते हुए अभी भी लड़खड़ा रहे हैं। यह गाना हम सबके लिए एक खूबसूरत यातना है, जिसके बारे में बात करने का अब हमें मौका मिल गया है। इसी गाने की बदौलत आज हम यहां ग्रे कारपेट पर खड़े होकर बात कर पा रहे हैं।'

Kuttey: मलाइका ने किया अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' का रिव्यू! एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

विज्ञापन

Golden Globe Award 2023 RRR Naatu Naatu shot for 65 days ram charan junior ntr face lots of difficulties
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शूट करने में लगी 65 रातें
'नाटू नाटू' को ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिलने के बाद जूनियर एनटीआर ने इसकी  शूटिंग के बारे में जानकारी दी। एनटीआर ने कहा, 'इस गाने को हमने फिल्म के आखिरी शेड्यूल में शूट किया था, जिसकी शूटिंग में 65 रातें लगी थीं। शूट के दौरान मैं और राम चरण एक दूसरे को मारते और बाद में माफी मांगते। निर्देशक एसएस राजामौली चाहते थे कि हम सच में एक-दूसरे से नफरत करें, ऐसे में 21-22 दिन के बाद तो हमने माफी मांगना भी बंद कर गाने की शूटिंग खत्म करने पर ध्यान देना शुरू क दिया। यह पूरा गाना एक-दूसरे के तालमेल पर बेस्ड है। 

Box Office Report: क्या अवतार 2 की कमाई में सेंध लगा पाएगी लकड़बग्घा और कुत्ते? वरिसु के आगे थुनिवु पस्त


 

Golden Globe Award 2023 RRR Naatu Naatu shot for 65 days ram charan junior ntr face lots of difficulties
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इन्होंने दी आवाज
नाटू नाटू' गाने को तेलुगु के मशहूर गीतकार और सिंगर चंद्रबोस ने लिखा है और इसे राहुल सिपलीगंज और काल भैरवा ने गाया है। इस गाने के तमिल वर्जन को 'नाटू कोथू', मलयालम में 'करिनथोल', कन्नड़ में 'हल्ली नाटू' और हिंदी वर्जन को 'नाचो नाचो' नाम से रिलीज किया गया। हिंदी वर्जन गाने को विशाल मिश्रा ने गाया है। 

दुखद: ‘पान सिंह तोमर’ के राइटर संजय चौहान का 62 वर्ष की आयु में निधन, लीवर संबंधी बीमारी से थे पीड़ित
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed