नए साल का दूसरा हफ्ता अब खत्म होने ही वाला है कि पोंगल के अवसर पर साउथ की दो फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। इससे पहले के हफ्ते में कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी और दर्शकों को पुरानी ही फिल्मों से काम चलाना पड़ा था। वहीं, अब सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी विजय की 'वरिसु' और अजीत की 'थुनिवु' में बॉक्स ऑफिस पर भी टक्कर देखने को मिल रही है। इसके अलावा 'अवतरः द वे ऑफ वॉटर' चौथे हफ्ते में भी अच्छी कमाई कर रही है। आज बॉलीवुड की दो फिल्में 'कुत्ते' और 'लकड़बग्घा' भी रिलीज हो रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि गुरुवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की...
Box Office Report: क्या अवतार 2 की कमाई में सेंध लगा पाएगी लकड़बग्घा और कुत्ते? वरिसु के आगे थुनिवु पस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिसु
वम्सि पैदिपल्ली के निर्देशन में बनी फिल्म 'वरिसु' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। फिल्म में विजय और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। पहले दिन फिल्म ने 26.70 करोड़ का कलेक्शन किया, तो सामने आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन 16 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में फिल्म की कुल कमाई 42.70 करोड़ रुपये हो गई है।
Piyush Mishra: लेखनी और एक्टिंग से धमाल मचा चुके हैं पीयूष मिश्रा, लेकिन शराब की बुरी लत ने सब तबाह कर दिया
थुनिवु
अजीत स्टारर इस फिल्म का निर्देशन एच विनोद ने किया है। पहले दिन से ही विजय और अजीत के फैंस में फिल्म को लेकर तकरार छिड़ी हुई है। वहीं, दोनों दिन के कलेक्शन के मामले में विजय की 'वरिसु' अभी आगे है। पहले दिन 'थुनिवु' ने 24.4 करोड़ का कलेक्शन किया, तो दूसरे दिन इसकी कमाई 15 करोड़ रही है। ऐसे में अब तक का कुल कलेक्शन 39.40 करोड़ हो गया है।
Akshay Kumar-R Madhavan: बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे अक्षय-माधवन, फिल्म के बारे में यहां जानें सबकुछ
अवतार 2
जेम्स कैमरून द्वारा निर्देशित 'अवतार 2' को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फिल्म भारत के साथ ही विदेश में भी बंपर कमाई कर रही है। वहीं, भारत में यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। फिल्म की रिलीज को चार हफ्ते हो गए हैं और अभी भी इसकी कमाई करोड़ों में हो रही है। 28वें दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया। अब फिल्म का कारोबार 380.70 करोड़ रुपये हो गया है।
Jackie Chan: दुनिया के छठे सबसे रईस सेलिब्रिटी की बेटी बेहद 'गरीब', होश उड़ा देगी जैकी चेन की यह हकीकत
वेड
बतौर निर्देशक रितेश देशमुख की पहली फिल्म 'वेड' को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म में रितेश और जेनेलिया की जोड़ी को भी काफी पसंद किया जा रहा है। 'वेड' की रिलीज का यह दूसरा हफ्ता है और यह अच्छी कमाई कर रही है। गुरुवार को फिल्म ने 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ऐसे में फिल्म का अब तक का कलेक्शन 40.17 करोड़ रुपये हो गया है।
Cuttputlli: अक्षय की 'कठपुतली' ने ओटीटी पर मचाया धमाल, 26.9 मिलियन व्यूज के साथ तोड़े सारे रिकॉर्ड