फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Bigg boss fame yash cousin Deepika Das Mother File Complaint Against Caller Who Threatened Demand Money

Deepika Das: रॉकी भाई की चचेरी बहन पर आई मुसीबत! मां को अनजान शख्स ने दी धमकी, दर्ज हुई शिकायत

Thu, 28 Nov 2024 08:01 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 28 Nov 2024 08:01 PM IST
सार

यश अभिनेता की चचेरी बहन और 'बिग बॉस' प्रतियोगी दीपिका दास की मां पद्मलता ने एक शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एक अनजान व्यक्ति ने कॉल कर अभिनेत्री की मां के सामने चौंकाने वाला दावा किया और पैसे की डिमांड के साथ ही आत्महत्या की धमकी दी। 

विज्ञापन
Bigg boss fame yash cousin Deepika Das Mother File Complaint Against Caller Who Threatened Demand Money
दीपिका दास - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कन्नड़ अभिनेत्री और पूर्व 'बिग बॉस' प्रतियोगी दीपिका दास की मां पद्मलता ने एक यशवंत नाम के शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कथित तौर पर शख्स ने उन्हें कॉल पर धमकी दी थी और पैसों की भी मांग की थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और दीपिका के पति दीपक कुमार पर चौंकाने वाले आरोप लगाए। क्या है पूरा मामला? आइए जान लेते हैं-

विज्ञापन

दीपिका की मां को आई हैरान करने वाली कॉल 

कथित तौर पर फोन करने वाले शख्स ने दीपक से दीपिका की शादी का समर्थन करने के लिए अभिनेत्री की मां पद्मलता की आलोचना की। उन्होंने दीपक पर गैरकानूनी गतिविधियों का भी आरोप लगाया। कॉल करने वाले ने कहा, 'आपने अपनी बेटी की शादी उससे क्यों की? वह एक धोखेबाज है जिसने रियल एस्टेट सौदों की आड़ में लोगों को धोखा दिया है।' उन्होंने पद्मलता से दीपक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का भी आग्रह किया। जानकारी हो कि दीपिका और दीपक ने इसी साल मार्च के महीने में शादी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेत्री की मां को दी धमकी 

बात यहीं नहीं रुकी। इसके बाद उस शख्स ने दीपिका को फोन किया और बताया कि उसे अपने पति की हरकतों और गलत कामों के बारे में जानकारी नहीं है। फिर कॉल करने वाले ने कॉल पर कहा कि अगर वे उसे पैसे देने में विफल रहे, तो वह पद्मलता और उसके परिवार की प्रतिष्ठा को धूमिल कर देगा। कथित तौर पर, उसने यह भी दावा किया कि वह आत्महत्या करके मर जाएगा और अपने कार्यों के लिए अभिनेत्री के परिवार को दोषी ठहराएगा।

विज्ञापन

मदनायकनहल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज

पद्मलता ने मदनायकनहल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और भारतीय दंड संहिता की धारा बीएनएस 308(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आगे की जांच चल रही है। इस बीच दीपिका यूके में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। वह अपनी छुट्टियों की झलक दिखाने के लिए इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करती रही हैं। 

यश की चचेरी बहन हैं दीपिका 

'बिग बॉस 9' कन्नड़ में भाग लेने के बाद दीपिका को लोकप्रियता मिली। अभिनेत्री केजीएफ स्टार यश की ननिहाल पक्ष से चचेरी बहन हैं। काम के मोर्चे पर, वह अगली बार रोहित कीर्ति की फिल्म 'पारू पार्वती' में नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज डेट की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

 

Saif Ali Khan: सैफ अली खान नजर आएंगे साउथ की एक हिट फिल्म के रीमेक में, दमदार होगा अभिनेता का रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed