फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Film Pushpa Allu Arjun And Rashmika mandanna Meeting At Award Function

Allu Arjun: अवॉर्ड फंक्शन में पुष्पाराज ने श्रीवल्ली को लगाया गले, अल्लू अर्जुन और रश्मिका का वीडियो वायरल

Sat, 06 Sep 2025 12:07 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 06 Sep 2025 12:07 PM IST
सार

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को एक लंबे वक्त के बाद साथ देखा गया। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने ‘पुष्पा’ सीरीज की फिल्मों में खूब पसंद किया। हाल ही इनकी एक अवॉर्ड फंक्शन में मुलाकात हुई। इस मुलाकात के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिन्हें देख फैंस खुश हो गए। 
 

विज्ञापन
Film Pushpa Allu Arjun And Rashmika mandanna Meeting At Award Function
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

विस्तार

साउथ की चर्चित फिल्म ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ को देश भर के दर्शकों ने पसंद किया। इस फिल्म में पुष्पा और श्रीवल्ली के रोल में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना नजर आए। दोनों की जोड़ी काे दर्शकों ने खूब पसंद किया। हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में रश्मिका और अल्लू अर्जुन मिले। अवॉर्ड फंक्शन में अल्लू अर्जुन काफी देर तक रश्मिका से बातचीत करते रहे।

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन ने रश्मिका को लगाया गले
वायरल वीडियो में अल्लू अर्जुन ने रश्मिका को सामने से आते देखा तो वह मुस्कुरा दिए। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस को गले लगाया और काफी देर तक दोनों बात करते रहे। इसके बाद रश्मिका अपनी सीट पर जाकर बैठ गईं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


फैंस संग सेल्फी क्लिक करवाते दिखे अल्लू और रश्मिका
अवॉर्ड फंक्शन से अल्लू और रश्मिका मंदाना के कई वीडियोज वायरल हुए। एक वीडियो में दोनों अलग-अलग फैंस संग सेल्फी क्लिक करवाते नजर आए। रश्मिका ने ताे अपने किसी भी फैन को निराशा नहीं किया, सबसे साथ फोटो क्लिक करवाए। 

ये खबर भी पढ़ें: Allu Arjun: 'आपका प्यार, आपकी मौजूदगी हर दिन खलेगी', दादी कनकारत्नम के निधन के बाद अल्लू अर्जन का भावुक पोस्ट 

जल्द इन फिल्मों में दिखेंगे रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन 

अल्लू अर्जुन इन दिनों एटली के साथ एक फिल्म 'AA22xA6' कर रहे हैं, इसमें दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। रश्मिका मंदाना के करियर फ्रंट की बात करें तो वह हिंदी फिल्म ‘थामा’ के अलावा दो साउथ फिल्मों में भी नजर आएंगी। इसमें साउथ फिल्म ‘कुबेरा’ और ‘गर्लफ्रेंड’ में शामिल है। इन दिनों रश्मिका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं, उनका नाम एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को अक्सर वेकेशन, डेट पर साथ देखा जाता है। लेकिन अब तक इन्होंने अपना रिश्ता ऑफिशियल नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed