फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Allu Arjun Grandmother Allu Kanakaratnam Death: Actor shares post says Her love and presence will be missed

Allu Arjun: 'आपका प्यार, आपकी मौजूदगी हर दिन खलेगी', दादी कनकारत्नम के निधन के बाद अल्लू अर्जन का भावुक पोस्ट

Sun, 31 Aug 2025 06:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 31 Aug 2025 06:19 PM IST
सार

Allu Arjun Grandmother Death: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की दादी इस दुनिया में नहीं रहीं। कल शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। आज रविवार को अल्लू ने दादी को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन
Allu Arjun Grandmother Allu Kanakaratnam Death: Actor shares post says Her love and presence will be missed
अल्लू अर्जुन-अल्लू कनकारत्नम - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकारत्नम नहीं रहीं। शुक्रवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। कल शनिवार को अल्लू कनकारत्नम का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें फिल्म जगत की कई हस्तियां भी उन्हें आखिरी विदाई देने पहुंचीं। आज रविवार को अल्लू अर्जुन ने एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने दादी को याद किया है। साथ ही इस मुश्किल वक्त में उन्हें सांत्वना देने वालों को भी अल्लू अर्जुन ने शुक्रिया कहा है।

विज्ञापन

बोले- 'आपके प्यार और संवेदनाओं के लिए शुक्रिया'
अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी दादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'हमारी प्यारी दादी कनकारत्नम गारू अब अपने स्वर्गीय निवास में हैं। उनका प्यार, समझदारी और उनकी मौजूदगी की कमी हमें हर दिन खलेगी'। अल्लू ने आगे लिखा है, 'उन सभी का तहे दिल से शुक्रिया, जिन्होंने अपना स्नेह और संवेदना व्यक्त करने के लिए आगे आकर हमारी प्रार्थनाओं और प्रेम को महसूस किया। जो लोग हमसे दूर हैं, उनकी प्रार्थनाओं और प्रेम का भी उतना ही महत्व है। आपके प्यार के लिए धन्यवाद'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)


विज्ञापन
विज्ञापन

अल्लू अर्जुन के घर पहुंचे पवन कल्याण 
बता दें कि साउथ फिल्मों के कई सितारे अल्लू अर्जुन की दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। रविवार को आंध प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण भी अल्लू अर्जुन के घर पहुंचे। अल्लू अर्जुन की दादी की अंतिम यात्रा में पवन कल्याण शामिल नहीं हो सके थे। ऐसे में वे रविवार को अल्लू अर्जुन के परिवार से मिलने पहुंचे। अल्लू अर्जुन और पवन कल्याण के परिवारों के बीच गहरा रिश्ता है। दरअसल, पवन कल्याण के बड़े भाई चिरंजीवी की शादी अल्लू अर्जुन की बुआ से हुई है। 


 

विज्ञापन

ये सितारे भी अल्लू अर्जुन के दुख में हुए शामिल 
शनिवार को अल्लू अर्जुन की दादी के अंतिम संस्कार में चिरंजीवी, रामचरण, नागा चैतन्य जैसे साउथ के चर्चित कलाकारों को भी देखा गया था। सभी मुश्किल वक्त में अल्लू अर्जुन के परिवार को अपना सपोर्ट देने पहुंचे थे। अल्लू कनकारत्नम 94 वर्ष की थीं।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed