फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Era Saravanan Defends Kanguva actor Suriya On Social Media With His Lengthy Note Details Inside

Kanguva: सूर्या को ट्रोल करने वालों पर बरसे निर्देशक एरा सारावणन, लंबा-चौड़ा नोट लिखकर जाहिर किया गुस्सा

Mon, 18 Nov 2024 06:25 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 18 Nov 2024 06:25 PM IST
सार

सूर्या की फिल्म कंगुवा बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार नहीं कर सकी है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर अभिनेता को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। अब फिल्म निर्देशक एरा सारावणन ने सूर्या के समर्थन में आवाज उठाई है।
 

विज्ञापन
Era Saravanan Defends Kanguva actor Suriya On Social Media With His Lengthy Note Details Inside
सूर्या, एरा सारावणन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सूर्या अभिनीत फिल्म कंगुवा  हाल ही में रिलीज हुई थी। इस पीरियड ड्रामा फिल्म को दर्शकों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को काफी ज्यादा लोगों ने ट्रोल किया है। इन सबके बावजूद कई फिल्मी हस्तियों ने कंगुवा के लिए अपना समर्थन दिखाया है। अब इस लिस्ट में निर्देशक एरा सारावणन का नाम भी शामिल हो गया है। 

विज्ञापन

Ishaan Khatter : 'मैं किसी की छाया नहीं हूं', भाई शाहिद कपूर के साथ रिश्ते पर बोले ईशान खट्टर

विज्ञापन

ट्रोल्स पर भड़के एरा सारावणन

एरा सारावणन ने सोशल मीडिया पर सूर्या अभिनीत फिल्म पर ट्रोल करने वालों पर पलटवार करते हुए एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है। उन्होंने आलोचना करने वालों पर बरसते हुए लिखा, "कोई फिल्म हमें पसंद नहीं आती है तो हम ऐसे छोटे से मुद्दे पर उत्तेजित हो जाते हैं, उस फिल्म को कोसते हैं और आक्रोश दिखाते हैं, लेकिन हम अपने आस-पास हो रहे बड़े अन्याय, शोषण और भ्रष्टाचार को अनदेखा कर देते हैं। हम चुपचाप पानी के जमाव, चिकित्सा संबंधी अव्यवस्थाओं और अवैध शैक्षणिक शुल्क जैसी रोजमर्रा की समस्याओं को सहन करते हैं। हालांकि, जब कोई फिल्म हमें पसंद नहीं आती है तो हम भड़क जाते हैं। हम केवल सिनेमा पर तीखी प्रतिक्रिया क्यों व्यक्त करते हैं और वास्तविक जीवन में होने वाले अन्याय पर चुप क्यों रहते हैं? 


लोगों से पूछा मुश्किल सवाल

उन्होंने आगे लिखा, "सोशल मीडिया फिल्मों के खिलाफ आलोचनाओं से भरा पड़ा है, कितने मीडिया आउटलेट पर्यावरण और सामाजिक न्याय के लिए बोलने वाली आवाजों को उजागर करते हैं? हमें केवल सिनेमा पर ही नहीं, बल्कि उसी ऊर्जा और आक्रोश को प्रणालीगत भ्रष्टाचार और समेत उन मुद्दों पर केंद्रित करने की जरूरत है जो हमें प्रभावित करते हैं।" 


एरा सारावणन का क्या है सूर्या से कनेक्शन?

निर्देशक ने आगे लिखा, "फिल्मकारों की बहुत ज्यादा प्रशंसा करने या आलोचना करने की जरूरत नहीं है। आइए हम सिर्फ सिनेमा ही नहीं, बल्कि सभी अन्यायों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करें। वास्तविक जीवन के मुद्दे 3 घंटे की फिल्म से ज्यादा हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। याद रखें, हमने अपने चुने हुए प्रतिनिधियों को 5 साल सौंपे हैं, फिर भी जब वे हमें निराश करते हैं तो हम चुप रहते हैं। अंत में मुद्दे को समझे बिना कभी भी आंख मूंदकर बहुमत की राय का पालन न करें। गंभीरता से सोचें, क्योंकि आपका विवेक ही सच्चा न्याय करने वाला होता है। अभिनेता सूर्या की आलोचना करना ठीक है, लेकिन व्यक्तिगत रूप से  सूर्या की आलोचना ठीक नहीं।" गौरतलब है कि एरा सारावणन की पहली निर्देशित फिल्म उड़नपिराप्पे का निर्माण सूर्या ने ही किया था। फिल्म में अभिनेता की पत्नी ज्योतिका मुख्य भूमिका में थीं।
Drishyam 2: 'दृश्यम-2' की दूसरी सालगिरह पर अजय देवगन ने साझा किया पोस्ट, यूजर्स बोले- तीसरा पार्ट कब आएगा?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed