{"_id":"673b2cc6f70d96eee00c7cdf","slug":"i-am-not-anyone-shadow-said-ishaan-khatter-on-his-relationship-with-brother-shahid-kapoor-2024-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ishaan Khatter : 'मैं किसी की छाया नहीं हूं', भाई शाहिद कपूर के साथ रिश्ते पर बोले ईशान खट्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ishaan Khatter : 'मैं किसी की छाया नहीं हूं', भाई शाहिद कपूर के साथ रिश्ते पर बोले ईशान खट्टर
Mon, 18 Nov 2024 05:33 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Mon, 18 Nov 2024 05:33 PM IST
सार
ईशान खट्टर ने अपनी फिल्म और भाई शाहिद कपूर को लेकर कहा कि वे दोनों प्रतिद्वंदी नही बल्कि एक टीम हैं। वे किसी की भी छाया नहीं हैं।
विज्ञापन
शाहिद कपूर और ईशान खट्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
अभिनेता ईशान खट्टर और शाहिद कपूर एक दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड साझा करते हैं। वे सोशल मीडिया पर भी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए और वीकेंड पर बाइक राइड करते हुए देखा जाता है। ईशान खट्टर हाल ही में हॉलीवुड फिल्म में नजर आए। ईशान, जो हाल के दिनों में कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में दिखाई दिए हैं, ने अपने बड़े भाई के साथ प्रतिस्पर्धा के बारे में पूछे जाने पर बात की।
विज्ञापन
शाहिद कपूर और ईशान खट्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
ईशान खट्टर ने कही ये बात
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में ईशान ने कहा एक प्रतिस्पर्धा से ज्यादा इसे वे आशीर्वाद मानते हैं। वे अपने भाई से सीखते हैं, साथ ही एक दूसरे से चीजें साझा भी करते हैं। उन्होंने कहा कि सिनेमा में उनकी यात्रा है और इसे वे पूरे आत्मविश्वास के साथ पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं किसी की छाया नहीं हूं। मैं किसी की सफलता का फायदा नहीं लेने वाला हूं।

ईशान खट्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम @ishaankhatter
भाई को लेकर बोले ईशान खट्टर
बियॉन्ड द क्लाउड्स की रिलीज से पहले ईशान खट्टर ने अपनी फिल्म का प्रमोशन किया। उन्होंने कहा कि भाई से तुलना किए जाने का ये कोई समय नहीं है। शाहिद उनके बड़े भाई हैं, उनसे वे किसी भी तरह से तुलना नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि वे दोनों एक टीम हैं न कि प्रतिद्वंदी।

अपने और शाहिद के बीच मानते हैं समानता
ईशान खट्टर ने कहा कि उनके और शाहिद के बीच बहुत सारी समानताएं हैं। मैं हमेशा भाई से सलाह लेता रहता हूं, वे मुझे सलाह भी देते हैं। शाहिद कपूर और ईशान खट्टर अभिनेत्री नीलिमा अजीम के बेटे हैं। अभिनेता शाहिद कपूर पिछले दिनों अपनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर चर्चा में थे। वहीं, ईशान खट्टर आखिरी बार फिल्म 'पिप्पा' में नजर आए थे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।