Drishyam 2: 'दृश्यम-2' की दूसरी सालगिरह पर अजय देवगन ने साझा किया पोस्ट, यूजर्स बोले- तीसरा पार्ट कब आएगा?
अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' की रिलीज को आज दो साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई। आज दूसरी सालगिरह पर अजय देवगन ने पोस्ट साझा किया है।
विस्तार
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम-2' को रिलीज हुए दो साल हो गए। अभिनेता ने फिल्म से अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने मजाकिया कैप्शन लिखा है। अजय देवगन के पोस्ट पर यूजर्स ने सवालों की झड़ी लगा दी है और फिल्म के तीसरे पार्ट पर अपडेट मांग रहे हैं।
बागवानी का मन हुआ
अजय देवगन ने आज सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। इसमें वे बेलचा लिए एक बिल्डिंग के सामने खड़े हैं। इसके साथ अभिनेता ने कैप्शन लिखा है, 'आज थोड़ी बागवानी करने का मन हुआ'। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी 'दृश्यम 2' 18 नवंबर 2022 को रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया।
यूजर बोले- 'हमें लगा पार्ट-3 की एनाउंसमेंट है'
अजय देवगन के इस पोस्ट पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। साथ ही फैंस तीसरा पार्ट लाने की डिमांड कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कुछ देर के लिए तो हमें लगा कि इसका तीसरा पार्ट आ रहा है। उसी की एनाउंसमेंट की जा रही है'। एक यूजर ने पूछा, 'पार्ट-3 कब आएगा?' एक यूजर ने लिखा, 'चलो पाव भाजी खाने'। एक यूजर ने लिखा, 'सुना है इस बागवानी में आपने पीएचडी की है?'
इस फिल्म में आएंगे नजर
अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'सिंघम अगेन' सिनेमाघरों में लगी हुई है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह मल्टी स्टारर फिल्म इसी महीने दिवाली के मौके पर रिलीज हुई। इसका मुकाबला कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से रहा। 'सिंघम 3' कलेक्शन के मामले में पीछे ही रह गई है। अब नवंबर में ही उनकी एक और फिल्म 'नाम' रिलीज होने वाली है।
Hrithik Roshan: 'कृष 4' से वापसी करेंगे ऋतिक रोशन, पिता राकेश रोशन ने किया निर्देशन से रिटायरमेंट का फैसला
संबंधित वीडियो