Dragon Movie: 'ड्रैगन' से सामने आया जूनियर एनटीआर का शानदार लुक, जानें कब रिलीज होगी प्रशांत नील की फिल्म
Jr Ntr First Look Dragon Movie: निर्देशक प्रशांत नील ने आज अपनी आगामी फिल्म 'ड्रैगन' से जूनियर एनटीआर का पहला लुक जारी कर दिया है। जिसे देखने के बाद प्रशंसकों के बीच फिल्मों को लेकर और उत्सुक्ता बढ़ गई है।
विस्तार
साउथ अभिनेता जूनियर एनटीआर अपनी आगामी फिल्म 'ड्रैगन' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस को फिल्म से एनटीआर के लुक का बेसब्री से इंतजार था, जो आज जाकर खत्म हुआ। फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील ने आज 'ड्रैगन' से जूनियर एनटीआर का पहला लुक जारी कर दिया है, जो काफी शानदार है। इसी के साथ निर्देशक ने फिल्म की रिलीज डेट को एक बार फिर से कंफर्म कर दिया है।
'ड्रैगन' से एनटीआर का लुक
फिल्म 'ड्रैगन' से आज जूनियर एनटीआर का पहला लुक जारी कर दिया गया है। इस लुक में जूनियर एनटीआर किसी खास पोशाक में गुस्से में नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ निर्देशक प्रशांत नील ने जानकारी दी है कि फिल्म 'ड्रैगन' की खास झलक 9 दिनों के बाद 20 मई को जारी की जाएगी। इसके साथ निर्देशक ने फैंस से पूछा- 'क्या आप 20 मई का इंतजार कर रहे हैं।'
'ड्रैगन' के लिए बनाई बॉडी
कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर जूनियर एनटीआर ने एक खास तस्वीर शेयर की थी, जो फैंस के बीच जमकर वायरल भी हुई। इस तस्वीर में एनटीआर अपना बैक साइड फ्लॉन्ट करते नजर आए। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'बनाओ, खरीदो नहीं।'
कब रिलीज होगी 'ड्रैगन'?
फिल्म 'ड्रैगन' एक पैन इंडिया फिल्म है। इसका निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को एक बड़े बजट के साथ बनाया जा रहा है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। 'ड्रैगन' 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बहरहाल, फैंस को 20 मई का बेसब्री से इंतजार है, जब फिल्म 'ड्रैगन' की खास झलक सामने आएगी।