फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajinikanth answer on Should a committee be formed to investigate exploitation in the Tamil industry

Rajinikanth: क्या तमिल इंडस्ट्री में भी शोषण की जांच के लिए समिति बननी चाहिए? रजनीकांत ने दिया ये जवाब

Sun, 01 Sep 2024 06:16 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 01 Sep 2024 06:16 PM IST
सार

अभिनेता रजनीकांत से चेन्नई एयरपोर्ट पर हेमा समिति को लेकर सवाल पूछा गया, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में कुछ नहीं पता है।
 

विज्ञापन
Rajinikanth answer on Should a committee be formed to investigate exploitation in the Tamil industry
रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम @rajinikanth

विस्तार

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ होने वाले शोषण और यौन उत्पीड़न पर जस्टिस हेमा समिति की रिपोर्ट आने के बाद से मनोरंजन जगत में अफरा-तफरी का माहौल है। रिपोर्ट सामने आते ही कई महिला कलाकारों ने अपनी आपबीती सुनाई। कई कलाकारों ने न्याय की मांग की। वहीं, मॉलीवुड से जुड़े कुछ लोगों पर केस भी दर्ज हुआ। इस समिति की रिपोर्ट की हर तरफ चर्चा हो रही और इसी बीच, अभिनेता रजनीकांत से भी इसे लेकर एक सवाल पूछा गया।

विज्ञापन


Kangana Ranaut: इंदिरा गांधी के बाद मायावती की भूमिका निभाएंगी कंगना? बोलीं- कलाकार के लिए कुछ भी मुश्किल नहीं
विज्ञापन


हेमा समिति का जिक्र आते ही असहज से हो गए रजनीकांत
सोशल मीडिया पर रजनीकांत का एक वीडियो देखने को मिला है। वो चेन्नई एयरपोर्ट पर थे और अपनी कार में बैठकर जा रहे थे। उसी दौरान कुछ पत्रकारों ने उनसे उनकी नई फिल्म 'कुली' को लेकर सवाल पूछना शुरू कर दिया, जिनका रजनीकांत ने मुस्कुराते हुए बड़े आराम से जवाब दिया। इसी बीच, एक शख्स ने उनके सामने हेमा समिति का जिक्र कर दिया, जिसे सुनते ही वो थोड़े असहज नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


RHTDM: 'रहना है तेरे दिल में' की असफलता पर टूट गए थे दीया-आर माधवन, फिल्म की री-रिलीज पर ताजा कीं पुरानी यादें

पत्रकार ने पूछा था ये सवाल, रजनीकांत बोलें- माफ करें
रजनीकांत से एक पत्रकार ने सवाल किया कि क्या तमिल फिल्म उद्योग में भी शोषण की जांच के लिए ऐसी ही कोई कमेटी बननी चाहिए। सवाल सुनते ही रजनीकांत ने उसे फिर से दोहराने के लिए कहा। इस बार पत्रकार ने केवल तीन शब्द कहे- हेमा समिति, मलयालम। इस पर रजनीकांत ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता। माफ करें, उन्हें इसके बारे में कुछ नहीं पता है।



Amrish Puri: अमरीश पुरी की याद में ‘सिंटा’ ने आयोजित किया मुफ्त चेकअप कैंप, पोते समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed