{"_id":"641c863f1a43764f4b0c4d07","slug":"chiranjeevi-to-be-the-chief-guest-of-launch-rashmika-mandanna-and-nithiin-new-film-in-hyderabad-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chiranjeevi: रश्मिका मंदाना की फिल्म के लॉन्च इवेंट में चीफ गेस्ट होंगे चिरंजीवी, हैदराबाद में होगा समारोह","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Chiranjeevi: रश्मिका मंदाना की फिल्म के लॉन्च इवेंट में चीफ गेस्ट होंगे चिरंजीवी, हैदराबाद में होगा समारोह
Thu, 23 Mar 2023 11:10 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:10 PM IST
सार
रश्मिका मंदाना और अभिनेता नितिन जल्दी ही वेंकी कुदुमुला के निर्देशन में बनने वाली एक नई फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लॉन्च इवेंट में चिरंजीवी चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
चिरंजीवी, रश्मिका मंदाना, नितिन
- फोटो : social media
विस्तार
चिरंजीवी भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। अभिनेता अपनी बेहतरीन अदाकारी की वजह से वर्षों से फैंस की पहली पसंद बने हुए हैं। बढ़ती उम्र के बाद भी फैंस चिंरजीवी को पर्दे पर एक्शन करते और धमाल मचाते देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। जहां अक्सर सुपरस्टार अपनी फिल्मों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं, वहीं आज अभिनेता एक रोमांचक वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, खबर है कि चिरंजीवी, रश्मिका मंदाना की नई फिल्म के लॉन्च इवेंट पर स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
चीफ गेस्ट होंगे चिरंजीवी
रश्मिका मंदाना और अभिनेता नितिन जल्दी ही वेंकी कुदुमुला के निर्देशन में बनने वाली एक नई फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की घोषणा बीते दिन 'उगादी' के अवसर पर की गई थी। इसके बाद से ही रश्मिका और नितिन के फैंस काफी खुश थे और अब खबर आ रही है कि इसकी एक भव्य शुरुआत कल यानी 24 मार्च को एक इवेंट में की जाएगी। इसके साथ ही फैंस को एक और तोहफा मिलने जा रहा है क्योंकि मेगास्टार चिरंजीवी फिल्म के लॉन्च इवेंट में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होंगे। यह इवेंट हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा और सुबह नौ बजे शुरू होगा।
विज्ञापन
दूसरी बार साथ दिखेंगे रश्मिका-नितिन
आपको बता दें, 'भीष्म' के बाद नितिन और वेंकी के साथ रश्मिका की यह दूसरी फिल्म है। ऐसे सभी फैंस इसके लिए बहुत उत्साहित हैं। दर्शक दोनों को स्क्रीन पर दोबारा एक साथ देखने के लिए बेकरार हैं और जल्द से जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Akshay Kumar: 'बड़े मियां छोटे मियां' के एक्शन सीक्वेंस के दौरान घायल हुए अक्षय कुमार, जारी रखी शूटिंग
इन फिल्मों में चिंरजीवी दिखाएंगे पावर
सुपरस्टार चिरंजीवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार फिल्म 'वाल्टेयर वीरय्या' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। अभिनेता को अगली बार फिल्म 'भोला शंकर' में देखा जाएगा। यह तमिल फिल्म 'वेदालम' की रीमेक है। 'भोला शंकर' में कीर्ति सुरेश चिरंजीवी की बहन के रोल में दिखाई देंगी।
Pathaan: डिलीटेड सीन्स के साथ ओटीटी पर स्ट्रीम हुई शाहरुख की 'पठान', फैंस बोले- थिएटर में दोबारा रिलीज करो